facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका की अगुवाई वाले Pax Silica गठबंधन में शामिल हुआ भारत, AI और क्रिटिकल मिनिरल्स सप्लाई चेन को मजबूतीमोतीलाल ओसवाल की नई रिपोर्ट: चश्मा कंपनी पर शुरू की कवरेज, 25% अपसाइड का दिया टारगेटIndia AI Impact Summit 2026 Day 5: कई बड़े बिजनेस लीडर्स होंगे स्पीकर, जानिए आज की पूरी डीटेलGold and Silver Rate today: MCX पर चांदी में ₹2,481 की तेजी से शुरू हुआ ट्रेड, सोना भी चमकाGaudium IVF IPO: ₹165 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने बताया बिजनेस मॉडलकर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में आईटीसी रिफंड पर नहीं लगेगी मनमानी रोककोयला खदानों का संचालन तेज करने के लिए समय-सीमा में होगा बदलाव! मंत्रालय ने रखा प्रस्तावसरकारी आंकड़ों से अपने आंकड़े जोड़ेगा ईपीएफओ!नई जीडीपी सीरीज में सरकारी आवास सुविधा को वेतन का हिस्सा माना जाएगा, PFCE में भी जोड़ा जाएगासाल के अंत तक शुरू होगा रेयर अर्थ मैग्नेट का उत्पादन, चार राज्यों में बनेंगे प्रसंस्करण पार्क

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कहा: कई देशों की जनसंख्या से ज्यादा हमारे देश में गाड़ियां बिक रही

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के मोटर वाहन उद्योग में पिछले साल 12 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई और साथ ही साथ भारत का निर्यात भी बढ़ा है।

Last Updated- January 17, 2025 | 12:55 PM IST
Narendra Modi
ऑटो एक्सपो के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

India Mobility Global Expo 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आज से लेकर 22 जनवरी तक चलेगा। इस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से साथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल रहें। 6 दिन तक चलने वाले इस इवेंट में देश-विदेश की 34 ऑटोमोबाइल कंपनियों के 100 से ज्यादा व्हीकल्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आम लोगों के लिए ऑटो एक्सपो के दरवाजे 19 जनवरी से 22 जनवरी के बीच खुले रहेंगे। इसमें अलग-अलग जगह पर अलग-अलग कारों के मॉडल देखने को मिलेंगे। इसमें आप ऑटो एक्सपो के मैप को देख कर चेक कर सकते हैं कि आपकी पसंदीतदा कंपनी का स्टॉल कहां पर लगा है।

कई देशों के आबादी से ज्यादा यहां गाड़ियां बिक रही: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के मोटर वाहन उद्योग में पिछले साल 12 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई और साथ ही साथ भारत का निर्यात भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा, “भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आप कल्पना करें कि जब भारत विश्व की सबसे बड़ी तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा, तब भारत का ऑटो मार्केट कहां होगा। विकसित भारत की यात्रा मोबिलिटी सेक्टर की भी अभूतपूर्व विस्तार की यात्रा होने वाली है।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “बढ़ता मध्यम वर्ग, तेजी से हो रहा शहरीकरण और किफायती वाहन भारत में मोटर वाहन क्षेत्र को बढ़ावा देंगे। भारत में बैटरी भंडारण प्रणाली में निवेश करने का यह सही समय है। कभी भारत में गाड़ियां न खरीदने का एक कारण अच्छी और चौड़ी सड़कों का अभाव था। पिछले साल के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रखे गए थे। आज भारत में मल्टी लेन हाईवे का, एक्सप्रेस वे का जाल बिछ रहा है। कई देशों के आबादी से ज्यादा यहां गाड़ियां बिक रही है।”

कई ब्रांड है इसमें शामिल

ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सिडीज, BMW, BYD समेत कई बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल शोकेज करेंगे। यह भारत मोबिलिटी का दूसरा और ऑटो एक्सपो मोटर शो का 17वां एडिशन है, जो 22 जनवरी तक चलेगा।

Advertisement
First Published - January 17, 2025 | 12:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement