facebookmetapixel
Gold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीबजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’Budget में UPI और रुपे के लिए ₹2,000 करोड़ का फंड, ग्राहकों के लिए जीरो MDR आगे भी रहेगी जारीBudget 2026: स्टार्टअप्स-MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, डिजिटल व्यापार पर फोकसOpening Bell: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में बाजार, सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा उछलाबजट में उद्योगों को बढ़ावा देने पर सारा जोर, मगर बुनियादी सुधारों का अब भी इंतजारनतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयर पर मचा घमासान, खरीदें या रुकें? जानें ब्रोकरेज की रायBudget 2026: आत्मविश्वास से भरपूर, मगर भविष्य की चिंताओं को लेकर सतर्कसीमा शुल्क में बड़े बदलावों की कमी, क्या टुकड़ों में सुधारों से मिलेगी विनिर्माण को गति?Editorial: चुनौतीपूर्ण समय का बजट — संतुलित घाटा और सर्विस सेक्टर से विकास की उम्मीद

दिल्ली-NCR के लोग आज भी उठाएंगे धूप का लुत्फ, बिहार के कई इलाकों में येलो अलर्ट; जानिए आपके क्षेत्र का मौसम कैसा रहेगा

कल की भांति आज भी दिल्ली-NCR में हल्की धूप रहेगी। हालांकि, धूप के साथ ठंडी हवाएं चलती रहेगी, जिससे लोगों को कनकनी का एहसास होगा।

Last Updated- January 09, 2025 | 7:11 AM IST
Cold

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज भी धूप निकलने की संभावना है जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। बीते बुधवार को भी हल्की धूप निकलने की वजह से लोगों ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया था। मौसम में हुए बदलाव की वजह से मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में 9 जनवरी को कोल्ड की चेतावनी हटा दी है।

दिल्ली-NCR में लेंगे लोग धूप का आनंद

कल की भांति भी आज दिल्ली-NCR में हल्की धूप रहेगी। हालांकि, धूप के साथ ठंडी हवाएं चलती रहेगी, जिससे लोगों को कनकनी का एहसास होगा। आज दिल्ली-NCR का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वहीं बात नोएडा की करें तो वहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है। गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को दिल्ली-NCR में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। हालांकि, आज और कल मौसम साफ रहने की संभावना है।

यूपी-बिहार का क्या है हाल

अगर बात उत्तर प्रदेश की करें तो आज प्रदेश के अधिकतर जगहों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। सुबह और शाम को कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।  इसके अलावा 10 से 12 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी सहित अवध और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। राज्य में कई जगह पर अगले 2 से 3 दिन बादल देखने को मिलेंगे। आज प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आज घने कोहरे के चेतावनी दी है। इसके अलावा श्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, भोजपुर, बक्सर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज पछुआ हवा चलने के वजह से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में ठंड का प्रभाव तेज रहेगा।

पहाड़ों पर आज हो हल्की बर्फबारी

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी हो रही है, जो आज भी जारी रहेगी। इसी बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल के बीते दिनों हिमाचल के पांच जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था, जो आज भी जारी रहेगा।

अगर बात उत्तराखंड की करें तो आज यहां का मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों में यहां भी कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

First Published - January 9, 2025 | 7:08 AM IST

संबंधित पोस्ट