facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

ऑपरेशन ब्लू स्टार पर पी चिदंबरम का बड़ा बयान, बोले- इंदिरा गांधी को अपनी जान से चुकानी पड़ी

Operation Blue Star Controversy: चिदंबरम ने कहा ऑपरेशन ब्लू स्टार गलत था, और इसकी कीमत इंदिरा गांधी ने अपनी जान देकर चुकाई, जबकि इसमें सेना और अन्य एजेंसियों की भी भूमिका थी।

Last Updated- October 12, 2025 | 5:17 PM IST
P. Chidambaram
Congress leader P Chidambaram (Photo: PTI)

Operation Blue Star Controversy: कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि जून 1984 में स्वर्ण मंदिर में हुई ब्लू स्टार ऑपरेशन सही तरीका नहीं था। इसके कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपनी जान गंवानी पड़ी।

चिदंबरम ने कहा, “स्वर्ण मंदिर में छिपे उग्रवादियों को पकड़ने का तरीका था, लेकिन ऑपरेशन ब्लू स्टार गलत था। मुझे लगता है कि इस गलती का खामियाजा इंदिरा गांधी ने अपनी जान देकर भरा, लेकिन यह फैसला केवल उनकी नहीं थी। इसमें सेना, खुफिया एजेंसियां, पुलिस और नागरिक सुरक्षा का भी योगदान था। इसलिए पूरी तरह से इंदिरा गांधी को दोष देना ठीक नहीं है।”

यह टिप्पणी उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कासौली में खुरशंत सिंह लिटरेरी फेस्टिवल में पत्रकार और लेखक हरिंदर बावेजा की किताब ‘They Will Shoot You Madam: My Life Through Conflict’ के लॉन्च इवेंट के दौरान की।

ऑपरेशन ब्लू स्टार क्या था?

जून 1984 में पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में सैन्य कार्रवाई की गई। इसका उद्देश्य डमदमी तक्षाल के नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले और उनके साथियों को हटाना था। वे अलगाववादी थे और पंजाब को भारत से अलग करने की साजिश कर रहे थे।

सेना ने स्वर्ण मंदिर में जाकर जरनैल सिंह भिंडरावाले और उनके साथियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में मंदिर को भी नुकसान हुआ, जिससे सिख समुदाय में भारी गुस्सा फैला।

इसके कुछ महीनों बाद अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी की उनके दो सिख सुरक्षाकर्मियों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद दिल्ली और अन्य शहरों में सिखों के खिलाफ दंगे भड़क उठे, जिसमें हजारों बेगुनाह सिख मारे गए। कांग्रेसी नेताओं पर इन दंगों को भड़काने के आरोप लगे।

First Published - October 12, 2025 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट