facebookmetapixel
RBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनस

North East Express Train Accident: बिहार में ट्रेन हादसे के बाद 10 ट्रेनें रद्द, 21 ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट

बक्सर में यह रेल हादसा बुधवार को रात नौ बज कर करीब 53 मिनट पर हुआ, जिसमें एसी टियर-3 के कम से कम दो डिब्बे पलट गए जबकि चार अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए।

Last Updated- October 12, 2023 | 10:49 AM IST
North East Express derailed in Buxar

बिहार के बक्सर जिले में रघुनाथपुर स्टेशन के समीप बुधवार को 12506 दिल्ली-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express derailed in Buxar) के कई डिब्बे पटरी से उतरने के बाद भारतीय रेलवे ने 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 21 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं। इस रेल हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हुई और 40 अन्य लोग घायल हुए हैं।

बक्सर में यह रेल हादसा बुधवार को रात नौ बज कर करीब 53 मिनट पर हुआ, जिसमें एसी टियर-3 के कम से कम दो डिब्बे पलट गए जबकि चार अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए।

बक्सर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रेल हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस बल के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना स्थित एम्स ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें : North East Express Train Accident: बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, 4 लोगों की मौत, राहत ट्रेन से कामख्या के लिए निकले यात्री

रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ”ट्रेन के डिब्बों के पटरी से उतरने के मूल कारण का पता लगाया जाएगा।” वैष्णव ने जानमाल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त की।

मंत्री ने कहा कि राहत व बचाव अभियान पूरा हो गया है और सभी डिब्बों की जांच की गई है। पूर्व मध्य रेलवे जोन द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार, जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें पटना-पुरी स्पेशल (03230), सासाराम-आरा स्पेशल (03620), भभुआ रोड एक्सप्रेस स्पेशल (03617), पटना – डीडीयू मेमू पास स्पेशल (03203), पटना-बक्सर मेमू पास स्पेशल (03375) शामिल हैं। बयान के मुताबिक, इसके अलावा दो ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है जो पटना-डीडीयू एक्सप्रेस (13209) और डीडीयू-पटना एक्सप्रेस (13210) हैं, तथा दोनों ट्रेन आरा तक ही चलेंगी।

जिन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किये गए हैं उनमें रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस (15548), डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15945), मगध एक्सप्रेस (20802), बरौनी एक्सप्रेस (19483), आसनसोल एसएफ एक्सप्रेस (12362), गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (22450), ब्रह्मपुत्र मेल (15657) सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

First Published - October 12, 2023 | 10:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट