facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

NEET paper leak: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में हुई पहली गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई

सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में अब तक छह FIR दर्ज की हैं।

Last Updated- June 27, 2024 | 7:54 PM IST
NEET UG Paper Leak

नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पटना से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इन दोनों लोगों की पहचान मनीष कुमार और आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। इन पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले छात्रों को एक सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराया था, जहां उन्हें लीक हुए प्रश्नपत्र और आंसर की दी गई थी।

सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में अब तक छह FIR दर्ज की हैं।

बता दें कि नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कराया जाता है। ये परीक्षा देश भर के सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित कोर्सों में दाखिले के लिए होती है।

इस साल यह परीक्षा 5 मई को देश के 571 शहरों के 4750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में 23 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

कथित रूप से परीक्षा के आयोजन में अनियमितताओं की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने की घोषणा के एक दिन बाद, रविवार को सीबीआई द्वारा पहली FIR दर्ज की गई थी। छात्रों के एक वर्ग द्वारा सीबीआई जांच की मांग की गई थी। (PTI के इनपुट के साथ)

First Published - June 27, 2024 | 7:39 PM IST

संबंधित पोस्ट