facebookmetapixel
Advertisement
10 साल के बच्चे तय कर रहे खरीदारी, जेन अल्फा बदल रहे कंपनियों की स्ट्रैटेजीमहिला आरक्षण और डिलिमिटेशन पर सरकार का बड़ा कदम, लोकसभा में पेश हुए तीन अहम बिलICICI की इंश्योरेंस कंपनी दे सकती है 26% तक रिटर्न, Q4 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने बताएं टारगेटअब LED वाला क्रेडिट कार्ड, पेमेंट के साथ जलेगी लाइट; हर ट्रांजैक्शन पर विजुअली कन्फर्मेशनमजबूत Q4 का असर, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 12% उछले; निवेशकों को डिविडेंड का तोहफाक्या है डिलिमिटेशन, और क्यों बढ़ रही है उत्तर-दक्षिण की टेंशन?Q4 Results: आज आएंगे कई बड़ी कंपनियों के नतीजे, Wipro समेत 10 से ज्यादा कंपनियों पर नजरGold, Silver Price Today: चांदी में ₹3758 की तेजी, सोना भी ₹1.54 लाख के पारआज के शेयर: इन 3 स्टॉक्स में दिख रहा है जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाहChina Q1 GDP: ऊपर से मजबूत, अंदर से कमजोर… चीन की इकोनॉमी में क्या चल रहा है?

DRDO की ‘मिशन मोड’ वाली करीब आधी परियोजनाओं में देरी

Advertisement
Last Updated- February 14, 2023 | 6:01 PM IST
Nearly half of DRDO's 'mission mode' projects delayed
BS

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) अभी 55 परियोजनाओं पर ‘मिशन मोड’ में काम कर रहा है और इनमें से करीब आधी परियोजनाओं में देर हो गई है।

सरकार ने कहा है कि इस देरी से निपटने के लिए उसने विकास प्रक्रिया एवं समीक्षाओं के दौरान परियोजना समीक्षा बढ़ाने, उत्पादन साझेदारों की भागीदारी बढ़ाने तथा वित्तीय शक्तियां प्रदान करने पर पुनर्विचार करने जैसे कदम उठाये हैं।

ऐसी परियोजनाएं, जिनमें देर हुई हैं उनमें ‘एयर ड्रोप्पेबल कंटेनर’, ‘सिमुलेटर’, ‘टैक्टिकल रेडियो’, हल्की मशीन गन, ‘एयर इंडीपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम’, हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) एमके-2 (तेजस), टोरपिडो, एलसीए का नौसेना प्रारूप, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, लड़ाकू विमानों के लिए इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, अत्याधुनिक सैन्य आर्टिलरी गन सिस्टम और मानव रहित विमान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : BBC के दिल्ली, मुंबई दफ्तर में ‘सर्वे ऑपरेशन’ के लिये पहुंची इनकम टैक्स की टीम

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सोमवार को बताया, ‘आज की तारीख में, DRDO 55 परियोजनाओं पर मिशन मोड में काम कर रहा है, जिनमें से 23 परियोजनाओं में देर हो गई है।’ उन्होंने बताया कि 55 परियोजनाओं में 12 पर आने वाली लागत बढ़ा दी गई है।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement