Skip to content
  मंगलवार 6 जून 2023
Trending
June 5, 2023शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तारJune 5, 2023स्टॉक लिमिट का फिलहाल अरहर पर असर नहीं, भाव में मजबूती बरकरारJune 5, 2023प्रबंधन को जवाबदेह बनाएं बैंकों के बोर्ड : RBI डिप्टी गवर्नरJune 5, 2023निगरानी के दायरे में लाएं बैंक शुल्क, KYC अपडेट न होने पर अकाउंट बंद करना ठीक नहींJune 5, 2023मोजो स्टोरी और तन्मय भट्ट के YouTube चैनलों को हैकर्स ने किया डिलीट, हर कोई हक्का-बक्काJune 5, 2023महंगाई के दबाव से सेवा पीएमआई में आई कमी: S&P GlobalJune 5, 2023चक्रवात का असर मॉनसून पर, केरल में दिख सकता है प्रभाव: IMDJune 5, 2023मुद्रास्फीति में कमी के बीच क्या रेट बरकरार रखेगा RBI?June 5, 2023क्या पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं होगा? जानें एक्सपर्ट की रायJune 5, 2023भारत के वित्तीय अपराधी और यूनाइटेड किंगडम
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  भारत  एक अप्रैल से नई कर व्यवस्था लागू, नए वित्त वर्ष में कई अहम बदलाव
भारतविशेष

एक अप्रैल से नई कर व्यवस्था लागू, नए वित्त वर्ष में कई अहम बदलाव

भाषाभाषा—April 1, 2023 3:11 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

नया वित्त वर्ष 2023-24 शनिवार से शुरू हो गया है। वित्त वर्ष में बदलाव होने के साथ ही कई ऐसे फैसले लागू होंगे, जिनसे आपकी जिंदगी प्रभावित होगी। आइए, इन फैसलों पर एक नजर डालते हैं…

1. नई कर व्यवस्था एक अप्रैल से प्रभाव में आ गई। नई कर व्यवस्था के तहत यदि किसी करदाता की वार्षिक आय सात लाख रुपये है, तो उसे कोई कर अदा नहीं करना होगा। हालांकि, निवेश और आवास भत्ता जैसी छूट वाली पुरानी कर व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहली बार नई कर व्यवस्था के तहत भी 50,000 रुपये की मानक कटौती के लाभ का प्रस्ताव किया गया है।

वित्त मंत्री ने नई कर व्यवस्था यानी बिना कोई छूट वाली कर व्यवस्था को ‘डिफॉल्ट’ बनाने का प्रस्ताव किया है। इसका मतलब है कि अगर आपने आयकर रिटर्न में अपना विकल्प नहीं चुना है तो आप स्वत: ही नई कर व्यवस्था में चले जाएंगे। इसके अलावा तकनीकी सेवाओं के लिए रॉयल्टी और शुल्क पर कर की दर को 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया जाएगा।

2. पांच लाख रुपये वार्षिक प्रीमियम से अधिक की बीमा पॉलिसी के मामले में मिलने वाली राशि पर कर छूट की सीमा खत्म होगी। इसके तहत, एक अप्रैल, 2023 के बाद जारी उन सभी जीवन बीमा पॉलिसी (यूनिट लिंक्ड बीमा पॉलिसी या यूलिप के अलावा) की परिपक्वता राशि पर कर लगेगा, जिसका सालाना प्रीमियम पांच लाख रुपये से अधिक है।

3. महिलाओं के लिए एक नई लघु बचत योजना ‘महिला सम्मान बचत पत्र’ शुरू होगी। इसमें किसी महिला या लड़की के नाम पर दो लाख रुपये तक का एक बार में निवेश किया जा सकता है। इस योजना के तहत 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज मिलेगा। साथ ही आंशिक निकासी का विकल्प भी मिलेगा।

4. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत जमा की सीमा 15 लाख रुपये से बढ़कर 30 लाख रुपये हो जाएगी। वहीं मासिक आय योजना के तहत जमा सीमा बढ़ाकर नौ लाख रुपये हो जाएगी।

5. एक अप्रैल से बॉन्ड या निश्चित आय वाले उत्पादों में निवेश से जुड़े म्यूचुअल फंड में अल्पकालीन पूंजी लाभ कर लगेगा। अब तक निवेशकों को इस पर दीर्घकालीन कर लाभ मिलता था जिसकी वजह से यह निवेश का लोकप्रिय विकल्प था। फिलहाल, बॉन्ड या निश्चित आय वाले उत्पादों से जुड़े म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशक तीन साल के लिए पूंजी लाभ पर आयकर चुकाते हैं। तीन साल बाद ये कोष मुद्रास्फीति के प्रभाव को हटाकर 20 फीसदी या महंगाई के प्रभाव के साथ 10 फीसदी का भुगतान करते हैं।

6. भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) एक अप्रैल से हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों के लिए छह अंक का ‘अल्फान्यूमेरिक’ एचयूआईडी (हॉलमार्क विशिष्ट पहचान) अनिवार्य कर रहा है। हालांकि सरकार ने करीब 16,000 जौहरियों को पहले से ‘घोषित’ सोने के पुराने हॉलमार्क वाले आभूषणों को जून तक बेचने की अनुमति दे दी है। लेकिन यह छूट जुलाई 2021 से पहले बने आभूषणों पर ही लागू होगी।

7. एक अप्रैल से सख्त उत्सर्जन नियम लागू होने के बाद मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स जैसी वाहन कंपनियां अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं।

8. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने एक अप्रैल से नकद इक्विटी और वायदा एवं विकल्प खंड में लेनदेन शुल्क में छह फीसदी की वृद्धि को वापस लेने का फैसला किया है। अतिरिक्त शुल्क एक जनवरी, 2021 को प्रभावी हुआ था।

9. विकल्प अनुबंधों पर प्रतिभूति सौदा कर (STT) 0.05 फीसदी से बढ़कर 0.0625 फीसदी और वायदा अनुबंधों में 0.01 फीसदी से बढ़कर 0.0125 फीसदी होगा।

10. विदेश यात्रा के लिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उदारीकृत धन प्रेषण योजना (LRS) के दायरे में लाया जाएगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ऐसे खर्चे स्रोत पर कर संग्रह (TCS) के दायरे में आएं।

11. देश के सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए एक संशोधित ऋण गारंटी योजना एक अप्रैल से लागू होगी। इसमें एक करोड़ रुपये तक के कर्ज के लिए वार्षिक गारंटी शुल्क अधिकतम दो फीसदी से घटकर 0.37 फीसदी किया जा रहा है। इससे छोटे कारोबारियों के लिए ऋण की कुल लागत में कमी होगी। गारंटी की सीमा को दो करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दिया गया है।

12. नई विदेश व्यापार नीति (FTP) भी एक अप्रैल से लागू होगी। इसका उद्देश्य देश के निर्यात को वर्ष 2030 तक 2,000 अरब डॉलर तक पहुंचाना, भारतीय रुपये को वैश्विक मुद्रा बनाना और ई-वाणिज्य निर्यात को बढ़ावा देना है। FTP 2023 से ई-वाणिज्य निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा और इसके 2030 तक बढ़कर 200-300 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा, इसमें कूरियर सेवाओं के माध्यम से निर्यात के लिए मूल्य सीमा पांच लाख रुपये प्रति खेप से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जा रही है।

FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
महाराष्ट्र

शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार

June 5, 2023 11:58 PM IST
आज का अखबार

चक्रवात का असर मॉनसून पर, केरल में दिख सकता है प्रभाव: IMD

June 5, 2023 11:05 PM IST
आज का अखबार

बालासोर रेल हादसे में आपरा​धिक लापहवाही के लिए FIR दर्ज, इंटरलॉकिंग सिस्टम में हस्तक्षेप की आशंका

June 5, 2023 9:38 PM IST
ताजा खबरें

जुलाई से तेल उत्पादन में कटौती करेगा सऊदी अरब, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ीं

June 5, 2023 8:10 PM IST
अन्य

पूर्वोत्तर भारत की 8 पहाड़ी राज्यों के लिए आवंटित राशि में करीब दो तिहाई धन का इस्तेमाल नहीं: CGA

June 5, 2023 12:07 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

ओडिशा ट्रेन हादसा : ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने शोक जताया

June 4, 2023 5:08 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत का रूस से कच्चा तेल आयात मई में नए उच्चस्तर पर

June 4, 2023 1:32 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत अब वह देश नहीं रहा, जो अपेक्षाकृत धीमी गति से घिसट-घिसट कर चलता था : EAM जयशंकर

June 4, 2023 10:14 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

Odisha Train Accident: अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने भारत में हुए रेल हादसे पर दुख जताया

June 4, 2023 9:37 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

US: राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेट सीलिंग बढ़ाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए

June 4, 2023 8:33 AM IST

Trending Topics


  • Odisha Train Accident
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • India-UK Trade Talks
  • Bihar Bridge Collapse
  • Gold-Silver Price
  • IREDA IPO

सबकी नजर


शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार

June 5, 2023 11:58 PM IST

स्टॉक लिमिट का फिलहाल अरहर पर असर नहीं, भाव में मजबूती बरकरार

June 5, 2023 11:31 PM IST

प्रबंधन को जवाबदेह बनाएं बैंकों के बोर्ड : RBI डिप्टी गवर्नर

June 5, 2023 11:26 PM IST

निगरानी के दायरे में लाएं बैंक शुल्क, KYC अपडेट न होने पर अकाउंट बंद करना ठीक नहीं

June 5, 2023 11:20 PM IST

मोजो स्टोरी और तन्मय भट्ट के YouTube चैनलों को हैकर्स ने किया डिलीट, हर कोई हक्का-बक्का

June 5, 2023 11:17 PM IST

Latest News


  • शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तारJune 5, 2023
  • स्टॉक लिमिट का फिलहाल अरहर पर असर नहीं, भाव में मजबूती बरकरारJune 5, 2023
  • प्रबंधन को जवाबदेह बनाएं बैंकों के बोर्ड : RBI डिप्टी गवर्नरJune 5, 2023
  • निगरानी के दायरे में लाएं बैंक शुल्क, KYC अपडेट न होने पर अकाउंट बंद करना ठीक नहींJune 5, 2023
  • मोजो स्टोरी और तन्मय भट्ट के YouTube चैनलों को हैकर्स ने किया डिलीट, हर कोई हक्का-बक्काJune 5, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Odisha Train AccidentStock Market TodayStocks to Watch TodayIndia-UK Trade TalksBihar Bridge CollapseGold-Silver PriceIREDA IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us