facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

ई-श्रम पोर्टल पर 10 लाख गिग वर्कर पंजीकृत, 40 लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य: मनसुख मांडविया

Advertisement

इससे पहले फरवरी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि केंद्र सरकार गिग कामगारों को पहचान पत्र देगी और उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करेगी।

Last Updated- April 22, 2025 | 10:31 PM IST
Mansukh Mandaviya
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया | फाइल फोटो

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बताया कि अब तक ई-श्रम पोर्टल पर करीब 10 लाख गिग कामगार पंजीकृत हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘गिग कामगारों की पंजीकरण प्रक्रिया जारी है और हम बजट में की गई घोषणाओं के अनुरूप काम कर रहे हैं। हम अगले तीन महीनों में 30 से 40 लाख पंजीकरण करेंगे।’

इससे पहले फरवरी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि केंद्र सरकार गिग कामगारों को पहचान पत्र देगी और उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करेगी। सीतारमण ने कहा था, ‘उन्हें भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय) के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं मुहैया कराई जाएगी। इससे करीब 1 करोड़ गिग कामगारों को मदद मिलेगी।’

सामाजिक सुरक्षा पोर्टल पर पंजीकरण का अर्थ है कि पीएम-जय के अलावा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। 

इनमें प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (पीएम-एसवाईएम), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना (पीएमजेजेबीवाई)और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) तथा अटल पेंशन योजना (एपीवाई) शामिल हैं।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर श्रमिकों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा गया है।

इसमें कार्य के घंटों का फिर से निर्धारण करने, पर्याप्त पेयजल सुविधाएं सुनिश्चित करने, कार्य स्थलों, विश्राम क्षेत्रों का वेंटिलेशन और कूलिंग सुनिश्चित करने, श्रमिकों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच का आयोजन करने और निर्माण श्रमिकों को आपातकालीन आइस पैक और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव की सामग्री प्रदान करने सहित कई अन्य दिशानिर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
First Published - April 22, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement