facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान के साथ महाकुंभ का समापन आज, सुबह 6 बजे तक 41.11 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Advertisement

अब तक इस ऐतिहासिक महाकुंभ में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं, जो इसे अब तक के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक बना रहा है।

Last Updated- February 26, 2025 | 9:14 AM IST
Mahakumbh ends today with the last bath on Mahashivratri, till 6 am 41.11 lakh devotees took a dip of faith महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान के साथ महाकुंभ का समापन आज, सुबह 6 बजे तक 41.11 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के अवसर पर देशभर से आये हजारों श्रद्धालुओं ने बुधवार (26 फरवरी) को त्रिवेणी संगम (Triveni Sangam) में पवित्र स्नान किया। “हर हर महादेव” के जयकारों के बीच 45 दिवसीय महाकुंभ (MahaKumbh) अब समापन की ओर बढ़ रहा है। 12 साल में एक बार आयोजित होने वाला महाकुंभ इस साल 13 जनवरी (पौष पूर्णिमा) से शुरू हुआ था। आयोजन के दौरान नागा साधुओं की भव्य शोभायात्राएं और तीन ‘अमृत स्नान’ हुए, जिन्होंने श्रद्धालुओं की आस्था को और मजबूत किया। अब तक इस ऐतिहासिक महाकुंभ में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं, जो इसे अब तक के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक बना रहा है।

महाशिवरात्रि स्नान पर CM योगी की नजर, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर सुबह 4 बजे से ही अपने लखनऊ स्थित आवास से वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ आयोजन की निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में भगवान भोलेनाथ की उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर आज त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!

त्रिभुवनपति भगवान शिव और पुण्य सलिला माँ गंगा सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!”

महाकुंभ के अंतिम शुभ स्नान पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आज तड़के रात 2 बजे तक 11.66 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके थे। इसके अगले दो घंटों में यह संख्या बढ़कर 25.64 लाख हो गई, और सुबह 6 बजे तक लगभग दोगुनी होकर 41.11 लाख श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके थे।

महाकुंभ के इस अंतिम शुभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आधी रात से ही संगम तट पर जुटने लगी थी। कई श्रद्धालु ‘ब्रह्म मुहूर्त’ में स्नान के लिए डेरा जमाकर इंतजार करते रहे, जबकि कुछ ने निर्धारित समय से पहले ही स्नान और पूजन संपन्न कर लिया।

Also read: Bank Holiday Today: महाशिवरात्रि पर बैंक खुले हैं या बंद? जानें 26 फरवरी को कहां-कहां रहेगा बैंक हॉलिडे

महाकुंभ में हुए छह विशेष स्नान, तीन ‘अमृत स्नान’ भी शामिल

महाकुंभ के दौरान अब तक छह विशेष स्नान तिथियां रही हैं-पौष पूर्णिमा (13 जनवरी), मकर संक्रांति (14 जनवरी), मौनी अमावस्या (29 जनवरी), बसंत पंचमी (3 फरवरी), माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) और महाशिवरात्रि (26 फरवरी)।

इनमें तीन ‘अमृत स्नान’ भी शामिल रहे, जो इस धार्मिक आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं।

महाकुंभ 2025 में अब तक 64 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, मंगलवार (25 फरवरी) को संगम और अन्य घाटों पर कुल 1.33 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया, जिससे महाकुंभ 2025 में अब तक कुल भक्तों की संख्या 64 करोड़ से अधिक हो गई है।

सरकार ने बताया कि इस मेले में आने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या दुनिया के सभी देशों की आबादी से अधिक है, सिर्फ भारत और चीन को छोड़कर, क्योंकि इन दोनों देशों की जनसंख्या ही एक अरब से ज्यादा है।

Also read: Global Investors Summit 2025: मध्य प्रदेश में 26.61 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर संगम स्थल के आसपास एकत्र होकर पवित्र स्नान कर रहे थे, वहीं सुरक्षा बलों ने सतर्क निगरानी बनाए रखी। भीड़ को किसी भी स्थान पर अधिक समय तक रुकने नहीं दिया गया, ताकि मेलास्थल पर उमड़ रही भक्तों की विशाल संख्या को सुव्यवस्थित रूप से नियंत्रित किया जा सके।

दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन के अंतिम दिन देश के कोने-कोने से आए करोड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे महाकुंभ 2025 का यह अंतिम अध्याय अध्यात्म और आस्था के भव्य संगम के रूप में दर्ज हुआ।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement