facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी
Live

Lok Sabha Elections 2024 Date: 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को होगा पहले चरण का मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे

Advertisement

Lok Sabha Elections 2024 Date: चुनाव कितने चरणों में होगा इसे लेकर अगर सूत्रों की मानें तो ऐसी उम्मीद है कि चुनाव सात से आठ चरणों हो सकते हैं।

Last Updated- March 16, 2024 | 4:14 PM IST
Chief Election Commissioner , Rajiv Kumar

Lok Sabha Elections 2024 Date:  चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। कुछ देर में ही 18वें लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे।

लोकसभा चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा करेगा। आपको बता दें कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने वाला है।

चुनाव की डेट सामने आते ही आज से पूरे देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव कितने चरणों में होगा इसे लेकर अगर सूत्रों की मानें तो ऐसी उम्मीद है कि लोकसभा की 543 सीटों पर सात से आठ चरणों में चुनाव हो सकते हैं।

आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, नए निर्वाचित हुए चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ चुनाव की तारीखों की घोषणा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने के बाद नए चुनाव आयुक्तों ने करीब एक हफ्ते के बाद शुक्रवार को अपना पदभार संभाला है।

चीफ इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार ने शुक्रवार की सुबह दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया।

 

Advertisement
First Published - March 16, 2024 | 1:05 PM IST
16:13

सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया देश में 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होगा। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरा चरण, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 मई को छठा चरण और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा।
16:01

फेज-1 में 19 अप्रैल को होगी मतदान

फेज -1 का नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी होगा। वहीं 27 मार्च को नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। और 28 मार्च को नामांकन पत्र की जांच होगी। कोई भी उम्मीदवार 30 मार्च को नामांकन वापस ले सकता है। पहले फेज में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। 
15:57

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। 19 अप्रैल से 7 चरणों में वोटिंग होगी, और 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी।
15:51

7 फेज में होगा लोकसभा चुनाव

देश की 543 सीटों पर 7 फेज में होगा चुनाव। 29 अप्रैल को होगा पहला चरण। 
15:49

चार विधानसभा में भी एकसाथ चुनाव होंगे

सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश में एकसाथ विधानसभा चुनाव होंगे। आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन और वोटिंग 13 मई को होगी। अरुणाचल प्रदेश में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग। सिक्किम में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग। ओडिशा में पहला नोटिफिकेशन 18 अप्रैल को और वोटिंग 13 मई। दूसरा नोटिफिकेशन 28 अप्रैल को नोटिफिकेशन होगा।
15:43

व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचें पॉलिटिकल पार्टियां

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राजनैतिक दलों से आग्रह किया कि किसी भी पार्टी को व्यक्तिग हमलों से बचवा चाहिए। एक दूसरे पर कोई भी पार्टी किसी भी तरह की निजी टीका-टिप्पणी न करें। 
15:42

अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव पूरा होने तक, मिसइन्फॉर्मेशन रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी एक्शन लिया जाएगा। सेक्शन 69 और 73 आईटी एक्ट के तहत सभी अधिकृत अधिकारी सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने का आदेश दे सकते हैं। 
15:39

ड्रोन से होगी चेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार सुरक्षा को लेकर खास हिदायतें दी गई हैं। सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेटों को सुरक्षा को खास सतर्क रहने को कहा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ जगह पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।     
15:38

चुनाव के दौरान 837 प्रतिशत कैश अधिक पकड़ा गया

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, चुनाव के दौरान पिछले चुनावों में 3400 करोड़ रुपये का कैश पकड़ा गया है। ये 837 प्रतिशत ज्यादा है।    
15:29

पैसे-शक्ति का प्रदर्शन करने वालों पर रोक

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार धन-बल का प्रयोग करने वालों पर लगाम लगाई जाएगी। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।  
15:25

50 लाख ये ज्यादा वोटर्स करेंगे EVM का इस्तेमाल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, इन केंद्रों पर करीब 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं इन केंद्रों पर करीब 55 लाख से अधिक वोटर्स ईवीएम का इस्तेमाल करके वोट डालेगें। 
15:21

1 करोड़ से ज्यादा नए मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'देश में कुल 96.8 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं. 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं।'
15:20

12 राज्य में महिला वोटर्स ज्यादा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के 12 राज्य ऐसे हैं जहां महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।
15:16

सबसे बड़े लोकतंत्र में यादगार और निष्पक्ष चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में यादगार और निष्पक्ष चुनाव कराएंगे। अब हम 400 से ज्यादा एसेंब्ली इलेक्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये एक गोल्डन स्टैंडर्ड है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement