facebookmetapixel
भारत का फ्लैश PMI अक्टूबर में घटकर 59.9 पर, सर्विस सेक्टर में रही कमजोरीSIP Magic: 10 साल में 17% रिटर्न, SIP में मिडकैप फंड बना सबसे बड़ा हीरोनारायण मूर्ति और नंदन नीलेकणि ने Infosys Buyback से बनाई दूरी, जानिए क्यों नहीं बेच रहे शेयरस्टील की कीमतें 5 साल के निचले स्तर पर, सरकार ने बुलाई ‘ओपन हाउस’ मीटिंगईलॉन मस्क की Starlink भारत में उतरने को तैयार! 9 शहरों में लगेगा इंटरनेट का नया नेटवर्कट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार वार्ता तोड़ी, TV ad के चलते किया फैसला‘ऐड गुरु’ पियूष पांडे का 70 साल की उम्र में निधन, भारत के विज्ञापन जगत को दिलाई नई पहचानसोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी, चेक करें MCX पर आज का भावMaruti और Mahindra पर दांव, Tata पर सतर्क – Auto sector पर मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट चर्चा मेंट्रंप 2028 में फिर बनेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति? स्टीव बैनन ने दिया बड़ा बयान

Jodhpur Cylinder Blast: शादी समारोह में सिलेंडर फटने से पांच लोगों की मौत, 49 लोग घायल

Last Updated- December 09, 2022 | 12:29 PM IST
Jodhpur Cylinder Blast

राजस्थान में जोधपुर के एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य लोग घायल हो गए। इस घर में विवाह समारोह के लिए लोग एकत्र हुए थे। उन्होंने कहा कि शेरगढ़ अनुमंडल के भुंगरा गांव में गुरुवार दोपहर हुए इस विस्फोट के कारण मकान का एक हिस्सा भी गिर गया।

घायलों में कुछ लोग 80 से 100 फीसदी तक झुलसे

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से कुछ लोग 80 से 100 फीसदी तक झुलस गए हैं। जोधपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (SP) अनिल कयाल ने बताया कि दूल्हे सुरेंद्र सिंह के घर मेहमान एकत्र हुए थे और उनके लिए खाना बन रहा था, तभी मकान के भंडार कक्ष में रखे एक सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद आग लग गई और विस्फोट हो गया।

घायलों को एमजी अस्पताल ले जाया गया

विस्फोट के बाद घटनास्थल के पास मौजूद अन्य मेहमान एवं ग्रामीण वहां पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो बच्चों रत्न सिंह (पांच) और खुशबू (चार) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एमजी अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़े: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा शुरू

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर जताया शोक

जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य लोग घायल हो गए। एमजी अस्पताल की अधीक्षक राज श्री बेहरा ने कहा कि अस्पताल लाए गए 12 से अधिक घायल लोग 80 से 100 फीसदी तक झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटना में लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार कराया जाए।

First Published - December 9, 2022 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट