facebookmetapixel
RBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीज

संगठित क्षेत्र में बढ़ी नौकरियां, ESIC से अप्रैल में 16.47 लाख नये कर्मचारी जुड़े: पेरोल आंकड़ा

अप्रैल में करीब 18,490 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। 

Last Updated- June 19, 2024 | 7:53 PM IST
वास्तविक आय की अनदेखी और उत्पादक रोजगार, Editorial: Ignoring real income and productive employment

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC ) में अप्रैल में 16.47 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। बुधवार को जारी नियमित वेतनमान पर रखे जाने वाले कर्मचारियों के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

श्रम मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “आंकड़ों के आधार पर, यह ध्यान देने योग्य है कि राष्ट्र के युवाओं के लिए अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं। अप्रैल में जोड़े गए कुल 16.47 लाख कर्मचारियों में से 7.84 लाख कर्मचारी (कुल पंजीकरण का लगभग 47.60 प्रतिशत) 25 वर्ष तक के आयु वर्ग के हैं।”

बयान के अनुसार ईएसआईसी के नियमित वेतनमान पर रखे जाने वाले कर्मचारियों (पेरोल) के अस्थायी आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल 2024 में 16.47 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।

साथ ही, इसमें कहा गया है कि पेरोल आंकड़ों के स्त्री-पुरूष आधार पर विश्लेषण से पता चलता है कि अप्रैल में महिला सदस्यों की शुद्ध नामांकन संख्या 3.38 लाख थी।

बयान के अनुसार, अप्रैल में करीब 18,490 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

First Published - June 19, 2024 | 7:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट