facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

इन्वेस्टर्स समिट में निवेश की धूम! केरल को मिले ₹1.53 लाख करोड़ के प्रस्ताव, Adani ग्रुप ने दिया सबसे बड़ा ऑफर

Advertisement

इसमें सबसे बड़ी 30,000 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता अदाणी समूह की ओर से आई है।

Last Updated- February 24, 2025 | 7:09 AM IST
Investment boom in Investors Summit! Kerala received proposals worth ₹1.53 lakh crore, Adani Group made the biggest offer इन्वेस्टर्स समिट में निवेश की धूम! केरल को मिले ₹1.53 लाख करोड़ के प्रस्ताव, Adani ग्रुप ने दिया सबसे बड़ा ऑफर

Global Investors Summit 2025: केरल में हुए दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 374 कंपनियों से 1.53 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसमें सबसे बड़ी 30,000 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता अदाणी समूह की ओर से आई है।

राज्य के उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा कि 21 और 22 फरवरी को हुए इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट 2025 के दौरान कुल 24 सूचना और तकनीक कंपनियों ने 8,500 करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश से कारोबार बढ़ाने में रुचि दिखाई है। इससे 60,000 अतिरिक्त रोजगार मिलेंगे। करीब 66 कंपनियों ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के लिए रुचि पत्र दाखिल किया है। इसे नई शुरुआत बताते हुए उन्होंने कहा कि इस समिट से राज्य में निवेश को लेकर संभावित निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

अन्य प्रमुख निवेश प्रतिबद्धता हाई लाइट ग्रुप (10,000 करोड़ रुपये), टोफ्ल पतनमतिट्टा इन्फ्रा (5,000 करोड़ रुपये), लुलु ग्रुप (5,000 करोड़ रुपये), मोनार्क सर्वेयर्स ऐंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (5,000 करोड़ रुपये), श्री अवंतिका इंटरनैशनल (4, 300 करोड़ रुपये) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (900 करोड़ रुपये) आदि शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 24, 2025 | 7:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement