facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है
Live

International Yoga Day 2024 Updates: योग से हमें जो शक्ति मिलती है उसे श्रीनगर में हम महसूस कर रहे हैं- पीएम मोदी

Yoga Day 2024: पीएम मोदी शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) से योग दिवस के दिन देश और दुनिया को अपना संदेश दिया।

Last Updated- June 21, 2024 | 9:47 AM IST
PM Modi Yoga
Prime Minister Narendra Modi performing Yoga at SKICC

Yoga Day 2024 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 जून ) 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। बारिश के कारण पीएम मोदी के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। पीएम मोदी शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) से योग दिवस के दिन देश और दुनिया को अपना संदेश भी दिया। केंद्रीय मंत्री भी आज देश के अलग-अलग हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचे थे। बता दें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह कश्मीर का पहला दौरा है। अपनी श्रीनगर यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने ‘युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर को करीब 3300 करोड़ रुपए की सौगात दी। इसके अलावा, शासकीय सेवाओं के लिए 2000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपें।

योग दिवस के इस खास मौके पर बने रहे बिजनेस स्टैंडर्ड के इस लाइव ब्लॉग के साथ-

First Published - June 21, 2024 | 7:12 AM IST

मुख्य घटनाएं

21:40

अमित शाह ने अहमदाबाद में किया योग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अहमदाबाद में योग किया।
08:56

योग भारत की आध्यात्मिक क्षमता का एक महत्वपूर्ण अंग है- ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "योग भारत की आध्यात्मिक क्षमता का एक महत्वपूर्ण अंग है...प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण योग को विश्व में एक विशेष स्थान दिलाने का था और हर वर्ष इस दिन, विश्व भर में योग मनाया जाता है।"
08:54

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने भी किया योग

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद भवन परिसर में योग सत्र का नेतृत्व किया।
08:51

योग ने दुनिया में लाई खुशहाली लाई है- एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "यह एक प्रेरणा रही है, जिसने दुनिया भर में योग के प्रति उत्साह और जागरूकता पैदा की है। आज, मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि इतने सारे राजदूत और विदेश मंत्रालय के सहकर्मी योग सत्र में हमारे साथ शामिल हुए...पिछले 10 सालों में हम बहुत आगे बढ़ चुके हैं। हम देख सकते हैं कि योग ने दुनिया में कितनी खुशहाली और खुशहाली लाई है।"
08:48

भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस अंदाज में किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अधिकारियों ने योग किया।
08:46

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी किया योग

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और ओडिशा के मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।  
08:44

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किया योग

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।
08:29

पीएम मोदी ने किया योग सत्र का नेतृत्व

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (SKICC) में योग सत्र का नेतृत्व किया।
08:11

पीएम मोदी ने किया योगाभ्यास

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (SKICC) में योगाभ्यास किया।
08:08

योग से हमें जो शक्ति मिलती है उसे श्रीनगर में हम महसूस कर रहे हैं- पीएम

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है, योग से हमें जो शक्ति मिलती है उसे श्रीनगर में हम महसूस कर रहे है।"
08:06

दुनिया भर में हो रहा है योग पर शोध- पीएम मोदी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस साल भारत में फ्रांस की 101 वर्षीय महिला योग शिक्षक को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वह कभी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित कर दिया। आज, दुनिया भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों में योग पर शोध हो रहा है; शोध पत्र प्रकाशित किए जा रहे हैं।"
08:04

पीएम मोदी ने सभी से किया आग्रह

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
08:01

हेमा मालिनी ने किया योग

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मथुरा में योग किया।
07:52

पीएम मोदी का संबोधन शुरू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम श्रीनगर में वह ऊर्जा महसूस कर सकते हैं, जो हमें योग से मिलती है। मैं देश के लोगों और दुनिया के हर कोने में योग कर रहे लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने 10 साल की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर ली है। 2014 में, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। भारत के इस प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड था। तब से, योग दिवस नए रिकॉर्ड बना रहा है।"
07:45

पीएम मोदी कुछ देर में करेंगे देश-दुनिया को संबोधित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर के योग कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। वह योग दिवस का कार्यक्रम  श्रीनगर के SKICC हॉल में करेंगे। यहीं से पीएम मोदी देश-दुनिया को संबोधित करेंगे। बता दें कि श्रीनगर में सबुह से हो रही बारिश के कारण योग कार्यक्रम में बदलाव किया गया। पीएम मोदी इससे पहले लगभग 6000 लोगों के साथ डल झील के किनारे योग करने वाले थे, लेकिन बारिश ने सभी को निराश कर दिया।
07:35

ITBP के जवानों ने किया योग

 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लेह के पैंगोंग त्सो में ITBP के जवानों ने योग किया।
07:31

पीयूष गोयल ने भी योग दिवस के कार्यक्रम में लिया भाग

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुंबई में योग सत्र में भाग लेते हुए।
07:28

केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने किया योग

केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।
07:25

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योग दिवस के अवसर पर किया योग

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।
07:21

अब डल लेक के पास पीएम मोदी नहीं करेंगे योग

श्रीनगर में सुबह से लगातार बारिश के कारण पीएम मोदी के योग कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। खबरों के मुताबिक, पीएम मोदी अब डल झील के पास योग नहीं करेंगे, बल्कि किसी हॉल में करेंगे।
07:17

रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने किया योग

उत्तर प्रदेश: केंद्रीय रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।
07:16

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने किया योग

दिल्ली: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया।
07:05

भारतीय सेना के जवानों ने बर्फीली ऊंचाइयों पर किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस2024 पर भारतीय सेना के जवानों ने उत्तरी सीमा पर बर्फीली ऊंचाइयों पर योग किया।
07:03

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज मैं आप सभी को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता हूं...ये अवसर हमें देश के पीएम मोदी ने दिया है जिनके प्रयास से और विजन का परिणाम है कि आज दुनिया के करीब पौने दो सौ देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ जोड़कर भारत इस विरासत के साथ अपने आपको जोड़कर भारत की संस्कृति को, भारत की परंपरा को गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगे।...यह अपने पूर्वजों और विरासत के प्रति इससे बड़ा सम्मान दूसरा और कोई नहीं हो सकता।  
07:00

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बारिश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन श्रीनगर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। श्रीनगर मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 1 घंटे के दौरान श्रीनगर, गांदरबल, पुलवामा, बडगाम और दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश बंद होने के बाद भी बादल छाए रहेंगे।  

संबंधित पोस्ट