facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

लाड़ली बहना योजना को शुरुआती सफलता

Advertisement

मध्य प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ से अधिक है और ऐसे में यह योजना आगामी विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है

Last Updated- April 08, 2023 | 9:19 AM IST
MP CM

मध्य प्रदेश में 23 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये का भत्ता देने के लिए शुरू की गई ‘लाड़ली बहना’ योजना को शुरुआती सफलता मिली है। सरकार ने अनुमान लगाया था कि इस योजना के तहत करीब एक करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी लेकिन पंजीयन शुरू होने के 10 दिन के भीतर ही 60 फीसदी महिलाएं इसका लाभ लेने के लिए आवेदन कर चुकी हैं।

मध्य प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ से अधिक है और ऐसे में यह योजना आगामी विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यही वजह है कि कांग्रेस ने भी महिलाओं को लेकर घोषणाएं शुरू कर दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत को कम करके 500 रुपये प्रति सिलिंडर कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर माह 1,500 रुपये का भत्ता दिया जाएगा। जो सरकार की घोषणा से 500 रुपये अधिक है। कांग्रेस ने इस योजना का दायरा बढ़ाकर 18 से 60 आयु वर्ग की महिलओं को इसमें शामिल करने की बात भी कही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं लाड़ली बहना योजना की निगरानी कर रहे हैं और अलग-अलग मंचों से इसका प्रचार-प्रसार करते देखे जा सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसे इस बात से समझा जा सकता है कि प्रदेश की 21 महिला विधायकों में से 14 भारतीय जनता पार्टी की हैं।

बतौर मुख्यमंत्री अपने पहले के कार्यकाल में चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में करीब 45 लाख बच्चियां पंजीकृत हैं और अब तक 373 करोड़ रुपये की राशि बांटी जा चुकी है।

Advertisement
First Published - April 8, 2023 | 9:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement