facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

चिप इंडस्ट्री का हब बनेगा इंडिया! PM Modi ने 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर प्लांट की रखी नींव

PM Modi ने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हम उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं।’’

Last Updated- March 13, 2024 | 4:22 PM IST
pm modi
PM Modi lays foundation stone of semiconductor facilities

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सेमीकंडक्टर विनिर्माण का केंद्र बनाने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए बुधवार को कहा कि जब भारत वादा करता है, तो वह उसे पूरा भी करता है। मोदी ने लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखी जिनमें दो गुजरात और एक असम में हैं।

इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से लोगों को संबोधित किया। मोदी ने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हम उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप देश को आत्मनिर्भरता और आधुनिकता की ओर ले जाएंगी।  देश को सेमीकंडक्टर विनिर्माण का केंद्र बनाने के वादे पर मोदी ने कहा, ‘‘जब भारत वादा करता होता है, तो भारत उसे पूरा करता है और लोकतंत्र भी उसे पूरा करता है।’’

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने हज़ारों करोड़ रुपये के घोटाले किए लेकिन वे सेमीकंडक्टर उद्योग के विकास के लिए हजारों करोड़ का निवेश नहीं कर सकीं। इन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं में गुजरात के धोलेरा में भारत का पहला ‘फैब’ संयंत्र और साणंद में ‘आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट’ केंद्र (ओएसएटी) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने असम के मोरीगांव में 27,000 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट’ (ओएसएटी) परियोजना का भी वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया। असम में जगीरोड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि आज असम और पूर्वोत्तर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।

First Published - March 13, 2024 | 1:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट