facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता लगभग तय, जल्द हो सकती है औपचारिक घोषणा

Advertisement

देश विशेष पर जवाबी शुल्क लागू करने के लिए अमेरिका द्वारा निर्धारित 90 दिनों की समय-सीमा के खत्म होने से पहले इसकी घोषणा की जाएगी।

Last Updated- July 03, 2025 | 11:30 PM IST
India US Trade Deal

करीब एक सप्ताह तक चली गहन बातचीत के बाद आ​खिरकार भारत और अमेरिका ने एक अंतरिम व्यापार समझौते को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। यह अंतरिम समझौता मुख्य तौर पर शुल्कों में रियायत पर केंद्रित है। मामले से अवगत लोगों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि अगले दो से तीन दिन में इसकी औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि देश विशेष पर जवाबी शुल्क लागू करने के लिए अमेरिका द्वारा निर्धारित 90 दिनों की समय-सीमा के खत्म होने से पहले इसकी घोषणा की जाएगी।

इस द्विपक्षीय अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने का समय काफी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को वियतनाम के साथ एक व्यापार समझौते की घोषणा की। उक्त समझौते के तहत अमेरिका से होने वाले सभी निर्यात को वियतनाम में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी। मगर अमेरिकी बाजार में पहुंचने वाले वियतनामी सामानों पर शुल्क पहले के 46 फीसदी के बजाय 20 फीसदी लगेगा।

भारत के अ​धिकारी भी अमेरिका-वियतनाम समझौते का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं, क्योंकि दक्षिण-पूर्व एशिया का यह देश भारत के लिए भी एक क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धी है। अमेरिका ने देश विशेष पर जवाबी शुल्क लगाने की योजना को 90 दिनों के लिए टाल दिया था जिसकी समय-सीमा 9 जुलाई को खत्म हो रही है। ऐसे में अगर भारत-अमेरिका के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया तो 9 जुलाई के बाद भारत को 26 फीसदी के जवाबी शुल्क का सामना करना पड़ेगा।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement