facebookmetapixel
Gold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीबजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’Budget में UPI और रुपे के लिए ₹2,000 करोड़ का फंड, ग्राहकों के लिए जीरो MDR आगे भी रहेगी जारीBudget 2026: स्टार्टअप्स-MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, डिजिटल व्यापार पर फोकसOpening Bell: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में बाजार, सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा उछलाबजट में उद्योगों को बढ़ावा देने पर सारा जोर, मगर बुनियादी सुधारों का अब भी इंतजारनतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयर पर मचा घमासान, खरीदें या रुकें? जानें ब्रोकरेज की रायBudget 2026: आत्मविश्वास से भरपूर, मगर भविष्य की चिंताओं को लेकर सतर्कसीमा शुल्क में बड़े बदलावों की कमी, क्या टुकड़ों में सुधारों से मिलेगी विनिर्माण को गति?Editorial: चुनौतीपूर्ण समय का बजट — संतुलित घाटा और सर्विस सेक्टर से विकास की उम्मीद

IAS देवेश चतुर्वेदी कृषि सचिव, संदीप पोंडरिक इस्पात सचिव नियुक्त

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी चतुर्वेदी वर्तमान में अपने कैडर राज्य उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं।

Last Updated- August 07, 2024 | 10:28 AM IST
Devesh Chaturvedi
File Photo: IAS Devesh Chaturvedi

वरिष्ठ नौकरशाह देवेश चतुर्वेदी और संदीप पोंडरिक को क्रमश: कृषि और इस्पात सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी चतुर्वेदी वर्तमान में अपने कैडर राज्य उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं।

छह अगस्त को जारी आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव के रूप में चतुर्वेदी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

पोंड्रिक 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अपने कैडर राज्य बिहार में कार्यरत हैं। उन्हें इस्पात मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। एसीसी ने छह अधिकारियों के यथास्थान उन्नयन को भी मंजूरी दे दी है।

आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव को पीएमओ में विशेष सचिव के स्तर पर नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्त सलाहकार अनुराग अग्रवाल को विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। पंचायती राज मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव चंद्र शेखर कुमार अब विशेष सचिव होंगे।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तन्मय कुमार को विशेष सचिव बनाया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल को भारत सरकार में सचिव के पद तथा वेतन पर नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी अब भारत सरकार में सचिव के पद और वेतन पर होंगी।

First Published - August 7, 2024 | 10:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट