facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

खाद-उवर्रक सब्सिडी पर सरकार की कैंची, किसानों पर पड़ सकती है महंगाई की मार

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 4:00 PM IST
fertilizer

Fertilizer subsidy: अकारण बारिश की वजह से पहले से ही नुकसान झेल रहे किसानों को अब महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। एक तरफ देश में जहां इस साल मानसून के 4 दिन देरी से पहुंचने की खबर है, दूसरी तरफ अब किसानों पर महंगाई की मार भी पड़ने जा रही है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में खाद और उर्वरकों पर सब्सिडी घटाने का फैसला किया गया, यानी आने वाले दिनों में खाद के दाम बढ़ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फर्टिलाइजर्स पर दी जाने वाली सब्सिडी में कमी की गई है। डीएपी और एमओपी जैसे फर्टिलाइजर्स पर जो न्यूट्रेंड बेस्ड सब्सिडी (एनबीएस) मिलती है, उसमें कुल 35.36 प्रतिशत की कटौती की गई है। फर्टिलाइजर्स पर सब्सिडी की नई दरें अप्रैल से सितंबर की अवधि के लिए होगी।

किसानों को खाद के लिए देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे

रिपोर्ट में फर्टिलाइजर्स पर मिलने वाली सब्सिडी की नई दरों को जानकारी दी गई है। इससे अब किसानों पर खाद की कीमत का इतना बोझ बढ़ सकता है।

नाइट्रोजन पर अब 99.27 रुपये की जगह 76.49 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी और किसानों को 22.78 रुपये प्रति किलो का अधिक भुगतान करना पड़ेगा।

इसी तरह पोटाश पर सब्सिडी 49.94 रुपये की जगह 41.03 रुपये प्रति किलो हो जाएगी। यानी 8.91 रुपये प्रति किलो का बोझ किसानों को वहन करना होगा।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement