facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

EV पर ही केंद्रित हों सरकारी प्रोत्साहन, हाइब्रिड पर नहीं: संसदीय समिति

Advertisement

राज्य सभा में पेश रिपोर्ट में कहा गया, हाइब्रिड वाहन जीवाश्म ईंधन पर निर्भर और शून्य-उत्सर्जन का विकल्प नहीं

Last Updated- December 18, 2025 | 8:01 AM IST
Electric vehicles (EV)

संसद की एक स्थायी समिति ने 12 दिसंबर को राज्य सभा में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि केंद्र सरकार की प्रोत्साहन योजनाएं हाइब्रिड कारों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर केंद्रित होनी चाहिए। समिति का तर्क है कि हाइब्रिड मूल रूप से जीवाश्म ईंधन पर निर्भर करती हैं और वास्तविक शून्य-उत्सर्जन वाहनों के विपरीत उनसे निकलने वाले धुएं से प्रदूषण फैलता है।

वाहन उद्योग में स्पष्ट मतभेद के बीच यह सिफारिश की गई है, जहां टोयोटा और मारुति सुजूकी जैसी कंपनियां स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहनों के समर्थन की वकालत कर रही हैं। वहीं टाटा मोटर्स और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा जैसी घरेलू ईवी कंपनियां सिर्फ ईवी के लिए प्रोत्साहन पर जोर दे रही हैं।

भाजपा के राज्य सभा सांसद भुवनेश्वर कलिता की अध्यक्षता वाली संसद की स्थायी समिति ने यह भी कहा कि एथेनॉल के अधिक मिश्रण से पुराने वाहनों के लिए चिंताएं बढ़ जाती हैं, क्योंकि उनमें ऐसे ईंधन को संभालने के लिए उन्नत प्रणालियां नहीं होती हैं और इससे उन्हें यांत्रिक क्षति और अधिक उत्सर्जन का सामना करना पड़ सकता है।

समिति ने कहा है, ‘हालांकि एथेनॉल मिश्रण एक परिवर्तनीय ऊर्जा रणनीति का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इसे अनजाने में शून्य-टेलपाइप-उत्सर्जन वाले वाहन बेड़े में परिवर्तन के उद्देश्य से नीतिगत ध्यान या वित्तीय सहायता को विचलित नहीं करना चाहिए।’

Advertisement
First Published - December 18, 2025 | 8:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement