facebookmetapixel
बालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलर, 2026 में भी अधिग्रहण पर रहेगा जोरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश कमाई और डील्स में दम, फिर भी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स पर महंगे वैल्यूएशन का दबावट्रंप के यू-टर्न के बीच शेयर बाजारों में राहत, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

अलविदा, मेरे प्यारे लाइटहाउस! रतन टाटा के सहायक Shantanu Naidu ने अपने ‘दोस्त’ के लिए लिखा भावुक संदेश

Ratan Tata के करीबी सहयोगी शांतनु नायडू (30) ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उनके व्यावसायिक योगदान से अधिक उनकी दोस्ती पर जोर दिया।

Last Updated- October 10, 2024 | 11:16 AM IST
Shantanu with Ratan Tata
Ratan Tata and Shantanu Naidu

भारत के सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक, टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा का बुधवार रात को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रतन टाटा पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके विश्वस्त सहायक शांंतनु नायडू ने आज सुबह एक भावुक पोस्ट साझा कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

उद्योग और समाजसेवा के क्षेत्र के दिग्गज रतन टाटा के निधन को देशभर में एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। उनके जाने पर आनंद महिंद्रा और हर्ष गोयनका जैसे बड़े व्यापारियों ने शोक जताया है। हालांकि, उनके करीबी लोगों के लिए यह व्यक्तिगत दुख भी है।

रतन टाटा के करीबी सहयोगी शांतनु नायडू (30) ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उनके व्यावसायिक योगदान से अधिक उनकी दोस्ती पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: Ratan Tata Quotes: रतन टाटा के 10 मोटिवेशनल कोट्स जो बदल सकते हैं आपका जीवन

शांतनु नायडू ने अपने दोस्त के लिए लिखा भावुक संदेश

रतन टाटा के ऑफिस में 30 वर्षीय जनरल मैनेजर ने लिखा, ‘इस दोस्ती से जो खालीपन अब मेरे साथ है, उसे भरने में मैं अपनी पूरी जिंदगी लगा दूंगा। दुख ही प्यार की कीमत है। अलविदा, मेरे प्यारे लाइटहाउस।’ इसके साथ ही उन्होंने एक पुरानी तस्वीर भी साझा की, जिसमें वे दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं।

कैसे हुई रतन टाटा और शांतनु की दोस्ती?

शांतनु नायडू और रतन टाटा की अनोखी दोस्ती उनके जानवरों के प्रति साझा प्रेम से विकसित हुई। दोनों की मुलाकात 2014 में हुई, जब नायडू ने रात में गाड़ियों से कुत्तों को बचाने के लिए रिफ्लेक्टिव कॉलर बनाए। उनकी इस पहल से प्रभावित होकर टाटा सन्स के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा ने नायडू को अपने साथ काम करने का निमंत्रण दिया।

पिछले 10 वर्षों में शंतनु नायडू, रतन टाटा के करीबी और विश्वासपात्र दोस्त बन गए। रतन टाटा, जिन्होंने कभी शादी नहीं की और उनकी कोई संतान नहीं है, अपने आखिरी कुछ वर्षों में सार्वजनिक कार्यक्रमों में नायडू के साथ अक्सर देखे जाते थे।

यह भी पढ़ें: Ratan Tata: अपनी सादगी और ईमानदारी के बूते बनाई अपनी एक अलग पहचान

NCPA में रतन टाटा के अंतिम दर्शन

रतन टाटा का पार्थिव शरीर उनके घर से गुरुवार की सुबह दक्षिण मुंबई स्थित ‘राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र’ (NCPA) ले जाया गया, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे। सफेद फूलों से सजे वाहन में उनका पार्थिव शरीर एनसीपीए ले जाया गया। एनसीपीए से कुछ किलोमीटर दूर स्थित टाटा के घर से वाहन के रवाना होने से पहले मुंबई पुलिस बैंड ने उनके सम्मान में एक धुन बजाई। उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

जैसे ही उद्योगपति टाटा के निधन की खबर फैली, विभिन्न क्षेत्रों से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर बृहस्पतिवार की सुबह एकत्रित हुए

रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर और उद्योगपति मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे। टाटा का पार्थिव शरीर पुलिस सुरक्षा के साथ एम्बुलेंस में कोलाबा स्थित उनके आवास पर गुरुवार सुबह ले जाया गया।

मुख्यमंत्री शिंदे ने घोषणा की कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में एक दिवसीय शोक का ऐलान किया है।

First Published - October 10, 2024 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट