facebookmetapixel
Stock Market today: वैश्विक संकेत हरे, Sensex-Nifty की आज तगड़ी शुरुआत तयगिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनिया

बिहार के पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित, PM मोदी ने दिया बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न हाशिये पर रहे लोगों के लिए उनके संघर्ष, समानता के अग्रदूत के रूप में उनके प्रयासों का प्रमाण है।'

Last Updated- January 23, 2024 | 9:08 PM IST
Former Bihar CM Karpoori Thakur was awarded Bharat Ratna, PM Modi gave statement बिहार के पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित, PM मोदी ने दिया बयान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को यह घोषणा की। ‘जननायक’ के रूप में मशहूर ठाकुर दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्य मंत्री रहे। उनका 17 फरवरी, 1988 को निधन हो गया था।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न हाशिये पर रहे लोगों के लिए उनके संघर्ष, समानता के अग्रदूत के रूप में उनके प्रयासों का प्रमाण है।’

उन्होंने कहा, ‘प्रसन्नता है कि सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है। ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व, दलितों के उत्थान के लिए अटूट प्रतिबद्धता ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक ताने-बाने पर अमिट छाप छोड़ी’

First Published - January 23, 2024 | 9:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट