facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ की कम महिलाओं के पास है मोबाइल

Advertisement

आंकड़ों से पता चलता है कि 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 15 साल व इससे ऊपर की उम्र की महिलाओं के पास मोबाइल फोन 56.2 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से कम है।

Last Updated- June 01, 2025 | 11:36 PM IST
Mobile Phone

महिलाओं के पास मोबाइल फोन होने के मामले में छत्तीसगढ़ (39 प्रतिशत), त्रिपुरा (40.4 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश (42.4 प्रतिशत) पिछड़े हुए हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से गुरुवार को जारी कंप्रहेंसिव मॉडुलर सर्वेः टेलीकॉम के आंकड़ों से यह सामने आया है।

आंकड़ों से पता चलता है कि 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 15 साल व इससे ऊपर की उम्र की महिलाओं के पास मोबाइल फोन 56.2 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से कम है।

गोवा और लद्दाख में करीब 92 प्रतिशत महिलाओं के पास मोबाइल फोन है। इसके बाद मिजोरम (88.5 प्रतिशत), केरल (85 प्रतिशत) और पुदुच्चेरी (83 प्रतिशत) का स्थान है।

एनएसओ के सर्वे में मोबाइल फोन के मालिकाना को व्यक्तिगत उपयोग के लिए सक्रिय सिम कार्ड युक्त डिवाइस के रूप में परिभाषित किया गया है। इसमें नियोक्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए फोन और उपयोगकर्ता के नाम पर पंजीकृत नहीं किए गए फोन भी शामिल हैं।

आंकड़ों से पता चलता है कि शहरी इलाकों में करीब 72 प्रतिशत महिलाओं के पास मोबाइल है, जबकि ग्रामीण इलाकों में सिर्फ 48 प्रतिशत महिलाओं के पास मोबाइल है।

Advertisement
First Published - June 1, 2025 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement