facebookmetapixel
महंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफा

‘आओगे जब तुम ओ साजना’ गाने वाले हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक राशिद खान का निधन

रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखने वाले राशिद खान, घराने के संस्थापक इनायत हुसैन खान के पड़पोते थे।

Last Updated- January 09, 2024 | 6:46 PM IST
Rashid Khan

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को अनगिनत श्रोताओं तक अपनी मशहूर आवाज में पहुंचाने वाले संगीत के सरताज उस्ताद राशिद खान का मंगलवार की दोपहर यहां के एक अस्पताल में प्रोस्टेट कैंसर के कारण निधन हो गया।

खान पिछले चार साल से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे और उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 55 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन हम असफल रहे। दोपहर करीब 3:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।’’ रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखने वाले खान, घराने के संस्थापक इनायत हुसैन खान के पड़पोते थे।

खान के परिजनो के साथ खड़ी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘मैने उनके निधन के बारे में सुना। यह पूरे देश और पूरे संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मुझे बेहद दुख है, क्योंकि मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि राशिद खान अब नहीं रहे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि खान का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा और इससे पहले उन्हें बंदूक से सलामी दी जायेगी और राजकीय सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘उनका पार्थिव शरीर आज मुर्दाघर में रखा जायेगा। खान के पार्थिव शरीर को कल रवींद्र सदन ले जाया जायेगा जहां उनके अनुयायी उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं।’’

पिछले महीने सेरेब्रल अटैक के बाद संगीतकार की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई थी, इसके बाद उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

First Published - January 9, 2024 | 6:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट