facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेल

अप्रैल में ऊर्जा की मांग 200 गीगावाट के पार, लगातार बढ़ रही कोयले की खपत

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 10:19 PM IST
power

देश में अप्रैल मध्य में ऊर्जा की सर्वाधिक मांग का आकड़ा अपने उच्चतम स्तर को पार कर गया है। तापमान बढ़ने के कारण ऊर्जा की मांग 200 गीगावाट के आंकड़े को लांघ चुकी है। अप्रैल में ऊर्जा की मांग साल 2018 के बाद से अब तक 100 फीसदी से अधिक बढ़ चुकी है। यह बीते साल कोविड महामारी के बाद के स्तर 192 गीगावाट के स्तर से भी ज्यादा हुई।

देश में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है और बिजली की मांग में भी खासा इजाफा आया है। ऐसे में बिजली का आपूर्ति का मुख्य दारोमदार कोयला पर आधारित ऊर्जा पर आ गया है। ऊर्जा संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 14 और 15 अप्रैल की रात में कोयला आधारित ऊर्जा का 163 गीगावाट इस्तेमाल किया गया – यह भारत के इतिहास में कोयला आधारित ऊर्जा संयंत्रों की क्षमता का सर्वाधिक उपयोग हुआ। लिहाजा इतनी बिजली के उत्पादन के लिए 24 लाख टन कोयले की खपत हुई थी।

क्षेत्र के विशेषज्ञों के मुताबिक इस रिकार्ड ने आने वाली गर्मी के लिए ऊर्जा व कोयले की खपत की दशा व दिशा तय कर दी है। हालांकि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय का अनुमान है कि बिजली की मांग 230 गीगावाट के स्तर को छूएगी और कोयले की मांग 22 करोड़ टन से अधिक होगी। राज्य संचालित ऊर्जा इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक देश में कोयले का संतोषजनक भंडार है। मार्च के अंतिम दो हफ्तों में मौसम अच्छा रहने के कारण इकाइयों को कोयले का भंडारण बढ़ाने में मदद मिली थी।

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक तापीय इकाइयों में हालिया दैनिक (औसतन) भंडार 3.7 करोड़ टन (दोनों घरेलू और आयातित को मिलाकर) है। लिहाजा ऊर्जा इकाइयों के पास 14 दिन के कोयले का भंडार है। देश के सबसे बड़े बिजली उत्पादक NTPC के पास अभी 15 दिन के कोयले का भंडार है। NTPC शीघ्र ही गैस आधारित ऊर्जा से 4.5 गीगावाट उत्पादन के करीब पहुंच जाएगा। NTPC राज्य संचालित गेल से विशेष समझौते के तहत गैस प्राप्त करेगा। इस समझौते के तहत गेल लिमिटिल गैस की अग्रिम आपूर्ति करेगी और इसका इस्तेमाल नहीं होने की स्थिति में भी इसका पूरा भुगतान किया जाएगा। इस विशेष योजना के लिए ऊर्जा मंत्रालय ‘पॉवर सिस्टम डवलपमेंट फंड’ से भुगतान करेगा।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 8:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement