facebookmetapixel
RBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉट

तीन नवंबर को होगा शिक्षा उपलब्धि सर्वे, 1.1 करोड़ विद्यार्थियों को किया जाएगा शामिल

यह ‘प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा एवं समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण’ (परख) द्वारा कराए जाने वाला पहला सर्वेक्षण होगा। ‘परख’ NCERT के तहत आने वाला एक संगठन है।

Last Updated- October 16, 2023 | 11:01 PM IST
One Nation One Student ID

राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक ‘परख’ द्वारा पहला राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण 3 नवंबर को किया जाएगा और इसमें देश भर के 1.1 करोड़ विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

विभिन्न राज्यों में किए जाने वाले इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शिक्षा के उन क्षेत्रों की पहचान करना है जहां सुधार की जरूरत है और इसमें ब्लॉक स्तर तक के स्कूलों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। यह शिक्षा मंत्रालय के वार्षिक राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) से पहले किया जाने वाले सर्वेक्षण है। एनएएस जिला स्तर पर किया जाता है।

मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि यह ‘प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा एवं समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण’ (परख) द्वारा कराए जाने वाला पहला सर्वेक्षण होगा। ‘परख’ एनसीईआरटी के तहत आने वाला एक संगठन है।

परख को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूल बोर्डों को एक साझा स्तर पर लाने का जिम्मा सौंपा गया है। राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण 2023 तीन नवंबर को निर्धारित है।

इस सर्वेक्षण की योजना इस तरह से बनाई गई है कि यह तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सीखने के मानकों को बढ़ाए। ब्लॉक स्तर पर संचालित होने वाले इस सर्वेक्षण में शिक्षा के मूलभूत, प्रारंभिक और मध्य चरणों तक की दक्षताओं की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।

First Published - October 16, 2023 | 11:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट