facebookmetapixel
UP में लगभग ₹9 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार, विकास व जनसुविधाओं पर रहेगा फोकसपीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांग

Delhi Weather Today: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, छाया रहा घना कोहरा, 3.5 डिग्री तक गिरा पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्लीवासियों को मंगलवार सुबह भी भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा।

Last Updated- January 16, 2024 | 11:53 AM IST

Delhi Weather Today: दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में धना कोहरा छाया रहा जिसके कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली या यहां से होकर गुजरने वाली कम से कम 30 ट्रेन देरी से चल रही हैं। दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

मंगलवार सुबह भी रही कड़ाके की ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्लीवासियों को मंगलवार सुबह भी भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से चार डिग्री नीचे है। पालम वेधशाला ने सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में हल्का सुधार दर्ज किया गया जो सुबह नौ बजे 351 रहा। यह अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published - January 16, 2024 | 11:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट