Delhi Weather News: मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को भारी बारिश की संभावना जताई है और शहर के लिए 2 जुलाई तक ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में नौ मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मंगलवार तक रहेगा बारिश का मौसम
आईएमडी ने मंगलवार तक आमतौर पर बादल छाए रहने और भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी चार स्तर की चेतावनियां जारी करता है: ‘ग्रीन’ (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), ‘येलो’ (सतर्क रहें और जानकारी रखें), ‘ऑरेंज’ (तैयार रहें) और ‘रेड’ (कार्रवाई करें)।
Recent Satellite imagery detects convective clouds with the possibility of light to moderate spell of rainfall at many places (with intense spell at a few places) accompanied with isolated thunderstorm & cloud to ground lightning and gusty winds very likely over;
(1/4) pic.twitter.com/nomorKno19— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 30, 2024
दिल्ली का AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9 बजे 97 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
इन राज्यों में भी होगी तेज बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, आदि जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं,नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में तीन जुलाई तक तेज बारिश होने की संभावना है।