facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

सफर में सबसे ज्यादा भुलक्कड़ दिल्ली वाले, Uber की लिस्ट में लगातार 2 साल से टॉप पर; दूसरे नंबर पर मुंबई

Advertisement

उबर हर साल सबसे ज्यादा भूलने वाले आइटम, सबसे ज्यादा भुलक्कड़ शहरी, सप्ताह में सबसे ज्यादा भूलने वाले दिन आदि की पूरी सूची जारी करती है।

Last Updated- April 19, 2024 | 11:37 PM IST
Uber
Representative Image

दिल्ली के लोग सबसे ज्यादा भुलक्कड़ जान पड़ते हैं। इनमें भी वे, जो आईफोन इस्तेमाल करते हैं। यह बात यात्रा सेवा फर्म उबर के सर्वे में उभरकर सामने आई है। फर्म ने 2024 की अपनी खोया-पाया सूची शुक्रवार को जारी की। इसमें सफर के दौरान गाड़ी में सामान भूलने के मामले में दिल्ली के लोग फिर अव्वल निकले हैं।

उबर हर साल सबसे ज्यादा भूलने वाले आइटम, सबसे ज्यादा भुलक्कड़ शहरी, सप्ताह में सबसे ज्यादा भूलने वाले दिन आदि की पूरी सूची जारी करती है। इस सूची में लगातार दूसरे साल दिल्ली शीर्ष पर रही, जबकि मुंबई के लोग दूसरे नंबर पर हैं। लगता है हैदराबाद के लोग अपने सामान को लेकर अधिक सचेत हो गए हैं, क्योंकि इस बार यह शहर तीसरे से चौथे स्थान पर चला गया है, जबकि सामान भूलने के मामले में उसकी जगह यानी तीसरे स्थान पर बेंगलूरु आ गया है। देश में पुणे सबसे भुलक्कड़ शहर के मामले में पांचवें नंबर पर रहा।

पिछले साल यात्री जो सामान सबसे ज्यादा कैब में छोड़ चले, उनमें फोन, बैग, वॉलेट और यहां तक कि कपड़े आदि शामिल हैं। यही नहीं, लोग पानी की बोतल, घर या गाड़ी की चाबी, चश्मा और कीमती आभूषण भी ले जाना भूल गए। यात्री अपने दिल के सबसे करीब समझे जाने वाले आइटम जैसे गिटार, सिक्कों का संकलन, प्रसाद और हेयर ट्रीमर आदि भी उबर कैब में छोड़ कर चलते बने। पिछले साल के सूचकांक में पासपोर्ट, बैंक और बिजनेस संबंधी कागजात भी भूल गए।

सूचकांक में कई रोचक तथ्य उभर कर सामने आए हैं, जिनमें एक यह कि लोग शनिवार के दिन सबसे ज्यादा अपने सामान कैब में भूल जाते हैं। इसके अलावा लोग कैब में नीले रंग की चीजें सबसे अधिक भूल जाते हैं। उसके बाद लाल और गुलाबी रंग का नंबर आता है। खास यह कि शाम के समय लोग सबसे ज्यादा भुलक्कड़ हो जाते हैं। संभवत: मंजिल पर जाने की जल्दी इसका सबसे बड़ा कारण हो, क्योंकि ज्यादातर चीजें शाम 7 बजे के आसपास छूट जाती हैं।

सूचकांक की एक और खास बात यह कि एप्पल डिवाइस लेकर चलने वाले लोग अधिक भुलक्कड़ साबित हुए। इसके अलावा त्योहार के समय लोगों को अधिक भागम-भाग रहती है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले साल दीवाली के आसपास त्योहारों के दौरान लोग उबर कैब में ज्यादातर सामान भूल गए थे।

उबर का खोया-पाया सूचकांक का उद्देश्य हल्के-फुल्के और जानकारीपरक रोचक अंदाज में यात्रियों को अपने सामान के प्रति अधिक सचेत करना है।

खोया-पाया सूचकांक के बारे में सेंट्रल ऑपरेशंस हेड नीतीश भूषण कहते हैं, ‘हम सब ने कभी न कभी यात्राएं की हैं। इस दौरान कभी-कभार ऐसा भी हुआ कि हम कैब में अपना कोई कीमती सामान भूल गए। यदि उबर से यात्रा करने के दौरान ऐसा अनुभव हुआ यानी कुछ सामान भूल गए तो ऐप में दिए दिशानिर्देशों का पालन कर आराम से आप अपना सामान वापस पा सकते हैं। हम यह समझते हैं कि हमारे ग्राहक हम पर कितना भरोसा करते हैं।’

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement