facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 
Live

Chandrayaan-3 Launch LIVE Updates: चांद की ओर रवाना हुआ हमारा चंद्रयान-3, चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की ओर भारत

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को दोपहर 2:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-3 को ISRO एलवीएम-3 रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजेगा।

Last Updated- July 14, 2023 | 5:02 PM IST
Chandrayaan 3 mission launched

Chandrayaan-3 Mission LIVE: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Mission) को आज लॉन्च कर दिया गया है। इस मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है।

ISRO ने चंद्रयान-3 को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया गया। मून मिशन को ISRO एलवीएम-3 रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा।

ISRO ने इस मिशन में अपने पिछले मिशन की गलतियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है । इसमें लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन भी जोड़े गए हैं।  इसे प्रोपल्शन मॉड्यूल लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन को 100 किमी चंद्र कक्षा तक ले जाएगा।

ये भी पढ़ें: Chandrayaan Mission: 14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3; जानें कब, कहां, कैसे शुरू हुआ था ये मिशन

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं।

इसरो  के चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) से जु़ड़ी हर अपडेट के लिए रखें इस लाइव ब्लॉग पर नज़र…

First Published - July 14, 2023 | 11:21 AM IST
17:00

23 अगस्त को चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा चंद्रयान-3

ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि भारत का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 इस साल 23 अगस्त को चंद्र सतह पर तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा।  
15:48

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने दी मिशन की बधाई

चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लॉन्च होने पर भारत के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने इसरो की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ''मैं इसरो टीम को बधाई देता हूं... आशा करते हैं कि हमारे सामने एक बहुत ही सफल मिशन होगा।''
15:14

पीएम मोदी ने ट्वीट कर वैज्ञानिकों को दी बधाई

चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है. यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
15:00

Chandrayaan 3 ने चंद्रमा की तरफ अपनी यात्रा शुरू की: ISRO Chief

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि ‘चंद्रयान-3’ ने चंद्रमा की तरफ अपनी यात्रा शुरू कर दी है। साथ ही एलवीएम-3एम4 रॉकेट ने ‘चंद्रयान-3’ को सटीक कक्षा में स्थापित कर दिया है।
14:59

रॉकेट एलवीएम3-एम4 से सफलतापूर्वक अलग हुआ: ISRO

चंद्रयान-3, रॉकेट एलवीएम3-एम4 से सफलतापूर्वक अलग हुआ: इसरो
14:50

तीसरे चरण में पहुंचा भारत का चंद्रयान-3

चंद्रयान 3 का लॉन्च तीसरे और अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब क्रॉयोजनिक इंजन स्टार्ट हो चुका है। 
14:47

बूस्टर को रॉकेट से किया गया अलग

चंद्रयान 3 के लॉन्च होने के बाद बूस्टर और पेलोड को रॉकेट से अलग कर दिया गया है।
14:45

इन लोगों की मौजूदगी में हुई लॉन्चिंग

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दौरान केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन सेंटर पहुंचे हैं। इनके अलावा पूर्व इसरो चीफ राधाकृष्णन, के सिवन और एएस किरण कुमार भी यहां उपस्थित हैं। साथ ही लॉन्चिंग को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग स्पेस स्टेशन पहुंचे हैं। 
14:36

चंद्रयान-3 मिशन हुआ लॉन्च

ISRO का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Mission) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है।
14:34

कुछ ही देर में चंद्रयान3 की लॉन्चिंग

तीसरे चंद्र अन्वेषण मिशन चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुरू हो गई है। लॉन्च 2:35 बजे के लिए निर्धारित है।
13:45

मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, नये भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देगी : Rajnath Singh

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि आज का यह दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व का है। मिशन चंद्रयान-3 की लांचिंग, नये भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है। इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है।यह मिशन सफल हो, इसके लिए ISRO की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
13:20

चंद्रयान इसरो उलटी गिनती शुरू

इसरो ने कहा कि देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के लॉन्च का समय करीब आ रहा है.. जिसे दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर प्रक्षेपित किया जाएगा। यह ‘चंद्र मिशन’ वर्ष 2019 के ‘चंद्रयान-2’ का अनुवर्ती मिशन है।
11:37

तीसरे चंद्रयान मिशन के लिए PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरे चंद्रयान मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं, श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान का प्रक्षेपण आज अपराह्न दो बज कर 35 मिनट पर किया जाएगा।
11:35

14 जुलाई 2023 की तारीख हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगी : PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 14 जुलाई 2023 की तारीख हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगी ।
11:31

च्रंद्रयान का तमिलनाडु से अनोखा नाता

 वर्ष 2008 में पहले चंद्र मिशन के साथ शुरू हुई चंद्रयान श्रृंखला के बारे में एक अनोखी समानता उसका तमिलनाडु से संबंध है। तमिलनाडु में जन्मे मयिलसामी अन्नादुरई और एम. वनिता के चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 का नेतृत्व करने के बाद, अब विल्लुपुरम के मूल निवासी पी. वीरमुथुवेल तीसरे मिशन की निगरानी कर रहे हैं, जिसे शुक्रवार को यहां एलवीएम3-एम4 के जरिये चंद्रमा की ओर रवाना किया जाएगा।
11:29

लॉन्चपैड से हुआ एक खास पुस्तक का विमोचन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विनोद मनकारा की नयी किताब का यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के ‘रॉकेट लॉन्चपैड’ से विमोचन किया गया। विज्ञान से संबंधित लेखों का संग्रह ‘प्रिज्म : द एन्सेस्ट्रल एबोड ऑफ रेनबो’ का गुरुवार शाम को एसडीएससी-एसएचएआर में उस समय अनोखा विमोचन किया गया, जब भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्रमा मिशन ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण की तैयारियां जोर-शोर से हो रही है। 
10:55

कहां देखें लाइव स्‍ट्रीमिंग?

Chandrayaan-3 मिशन के लॉन्‍च को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। चंद्रयान-3 के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।

संबंधित पोस्ट