facebookmetapixel
9 बजट, 9 साड़ी: निर्मला सीतारमण ने इस साल पहनी बैंगनी कांजीवरम साड़ी, दिखा तमिलनाडु की कला का जादूबजट से पहले सोने-चांदी में तेज गिरावट, रिकॉर्ड हाई से चांदी ₹1.54 लाख और सोना ₹44,888 टूटाGold-Silver ETFs: एक दिन में 15% तक की तगड़ी गिरावट, जानें टॉप 5 में किसे लगा सबसे बड़ा झटकाLPG Price Hike: बढ़ गए 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमतBudget 2026: ये 3 ऐलान हुए तो शेयर बाजार में आ सकती है जोरदार तेजी, नीतिन कामत भी कर चुके है मांगBudget 2026: बाजार को बजट से क्या उम्मीदें ? क्या अमेरिकी टैरिफ से किसी सेक्टर को मिल सकती है राहत; जानेंStocks to Watch Today: Meesho से Bajaj Auto तक, आज इन शेयरों पर रहेगा निवेशकों का फोकसStock Market Update: बजट से पहले बाजार में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त; BEL 2% चढ़ाBudget 2026 Live: संसद भवन पहुंची FM सीतारमण, 11 बजे पेश करेंगी बजटBudget 2026: क्या निर्मला सीतारमण टैक्स कटौती और भारी निवेश से अमेरिकी टैरिफ का चक्रव्यूह तोड़ेंगी?

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 की कामयाबी से डिफेंस और स्पेस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी जारी

चंद्रयान मिशन को लेकर शेयर बाजार में भी गहमागहमी देखी गई और विमान, अंतरिक्ष एवं रक्षा क्षेत्र से संबंधित कंपनियों के प्रति निवेशकों का उत्साह देखने को मिला।

Last Updated- August 24, 2023 | 1:06 PM IST
Chandrayaan-3: No signal received from lander Vikram and rover Pragyan, ISRO said efforts will continue…

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद विमान प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र से संबंधित कंपनियों के शेयरों में बृहस्पतिवार को भी तेजी रही।

चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिग’ करने में सफल रहा। चंद्रयान मिशन को लेकर शेयर बाजार में भी गहमागहमी देखी गई और विमान, अंतरिक्ष एवं रक्षा क्षेत्र से संबंधित कंपनियों के प्रति निवेशकों का उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : Chandrayaan-3: भारत के Moon Mission को कामयाब बनाने के पीछे इन कंपनियों का भी है योगदान

इनमें चंद्रयान-3 अभियान में 200 से भी अधिक कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाली कंपनी सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स भी शामिल है। सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर बृहस्पिवार को 19.69 प्रतिशत तक उछल गया जबकि पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर में 17.30 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

इसी तरह एमटीएआर टेक्नोलॉजीज में 10.32 प्रतिशत और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर में 2.69 प्रतिशत की तेजी देखी गई। रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी भारत फोर्ज का शेयर 1.63 प्रतिशत, अस्त्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स में 2.63 प्रतिशत और लार्सन एंड टुब्रो में 1.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई। शुरुआती कारोबार में अधिकतर कंपनियों के शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। रक्षा तथा वैमानिकी क्षेत्र के शेयरों में बुधवार को भी उछाल आया था।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा कि चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग का भारतीय बाजार पर सकारात्मक असर दिखा।

यह भी पढ़ें : Chandrayaan-3 की सफलता से चहकने लगे स्टार्टअप

First Published - August 24, 2023 | 12:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट