facebookmetapixel
Advertisement
EV से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक… इन तेजी से बढ़ते सेक्टरों से बैंकों को मिल सकता है बड़ा फायदाNominee Update: FD, म्यूचुअल फंड, शेयर और बीमा… हर जगह नॉमिनी अपडेट है या नहीं, अभी करें चेकAI के दम पर उड़ान भरेंगे ये 3 Travel Stocks! ब्रोकरेज ने बताया 30% तक कमाई का मौकाWindfall Tax: डीजल और ATF निर्यात पर बढ़ाया टैक्स, पेट्रोल में कोई बदलाव नहींब्रेंट के $65 तक फिसलने का अनुमान, HPCL, BPCL और IOC के शेयरों में बन सकता है 69% तक रिटर्नGold, Silver Price Today: सोने-चांदी की सुस्त शुरुआत, वायदा भाव में आई गिरावटDixon, Kaynes, Syrma या Avalon? किन EMS Stocks पर सबसे ज्यादा भरोसा जता रहा है मोतीलाल ओसवाल45.20 अरब डॉलर का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट, फिर भी नहीं मिली राहत; आयात की रफ्तार ने बढ़ाया ट्रेड डेफिसिटचीन की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका! 2022 के बाद पहली बार घटी लोगों की खरीदारी28 लाख ने किया स्किल कोर्स, लेकिन नौकरी मिली सिर्फ 23% को! चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

Census: जल्द कराई जाएगी जनगणना, जाति जनगणना पर अभी नहीं कोई फैसला : सूत्र

Advertisement

यह पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसके जरिए नागरिकों को स्वयं गणना करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए जनगणना प्राधिकरण ने एक स्व-गणना पोर्टल तैयार किया है।

Last Updated- September 15, 2024 | 6:22 PM IST
Focus on borders: The changing narrative on demographic challenges

Census: सरकार ने दशकीय जनगणना कराने की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन इस प्रक्रिया में जाति संबंधी ‘कॉलम’ शामिल करने पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि दशकीय जनगणना जल्द ही कराई जाएगी।

भारत में 1881 से हर 10 वर्ष में जनगणना की जाती है। इस दशक की जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल, 2020 को शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। पिछले वर्ष संसद द्वारा पारित महिला आरक्षण अधिनियम का कार्यान्वयन भी दशकीय जनगणना से जुड़ा हुआ है।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने संबंधी कानून इस अधिनियम के लागू होने के बाद होने वाली पहली जनगणना के प्रासंगिक आंकड़ों के आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद लागू होगा।

दशकीय जनगणना में जाति संबंधी कॉलम शामिल करने के बारे में पूछे जाने पर सूत्र ने कहा, “इस पर निर्णय होना अभी बाकी है।” राजनीतिक दल जाति जनगणना कराने की पुरजोर तरीके से मांग कर रहे हैं। नये आंकड़े नहीं होने के कारण सरकारी एजेंसियां ​​अब भी 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर नीतियां बना रही हैं और सब्सिडी आवंटित कर रही हैं।

Also read: वृद्ध पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने में मदद करेगा डाक विभाग, इस तारीख से शुरू होगा अभियान

जनगणना के तहत घरों को सूचीबद्ध करने का चरण और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अपडेट करने का कार्य 1 अप्रैल से 30 सितंबर, 2020 तक पूरे देश में किया जाना था, लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि पूरी जनगणना और एनपीआर प्रक्रिया पर सरकार के 12,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना है।

यह पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसके जरिए नागरिकों को स्वयं गणना करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए जनगणना प्राधिकरण ने एक स्व-गणना पोर्टल तैयार किया है, जिसे अभी लॉन्च नहीं किया गया है। स्व-गणना के दौरान आधार या मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से एकत्र किया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 6:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement