facebookmetapixel
RBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनस

CBI ने संभाली NEET-UG में गड़बड़ी की जांच की कमान, दर्ज की एफआईआर

केंद्र द्वारा एजेंसी को परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सौंपने की घोषणा के एक दिन बाद यह प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गयी है।

Last Updated- June 23, 2024 | 4:09 PM IST
CBI

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पांच मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक) के आयोजन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

केंद्र द्वारा एजेंसी को परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सौंपने की घोषणा के एक दिन बाद यह प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी संदर्भ के आधार पर सीबीआई ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। करीब 24 लाख छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी है।

उन्होंने बताया कि कथित अनियमितताओं की जांच के लिए कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग मंत्रालय को माननी पड़ी।

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पांच मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा (NEET-UG Exam) में कथित अनियमितताओं, धोखाधड़ी और कदाचार के कुछ मामले सामने आए हैं।”

अधिकारी ने कहा, “एक समीक्षा के बाद परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए यह निर्णय लिया गया कि मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया जाए।”

First Published - June 23, 2024 | 4:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट