facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

IBC में व्यापक सुधार से जुड़ा विधेयक लोक सभा में पेश, दिवालिया कानून में होगा बड़ा बदलाव

Advertisement

दिवालिया प्रक्रिया में कंपनियों को तेजी से शामिल करने, मामलों के त्वरित समाधान और परिसमापन के लिए उक्त विधेयक पेश किया गया है।

Last Updated- August 12, 2025 | 10:45 PM IST
IBC

सरकार ने ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता (आईबीसी) में सुधार के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इस दिशा में आगे बढ़ते हुए लोक सभा में मंगलवार को एक विधेयक पेश किया जिसमें बड़े सुधारों के प्रस्ताव दिए गए हैं। दिवालिया प्रक्रिया में कंपनियों को तेजी से शामिल करने, मामलों के त्वरित समाधान और परिसमापन के लिए उक्त विधेयक पेश किया गया है। इन सुधारों में समूह एवं सीमा पार ऋण शोधन अक्षमता और बड़ी कंपनियों के लिए पहले से तैयार ऋण शोधन अक्षमता भी शामिल हैं। सरकार ने दिवालिया कानून में आमूल-चूल परिवर्तन के लिए यह पहल की है।

इस प्रस्तावित विधेयक में कई महत्त्वपूर्ण सुधार शामिल किए गए हैं और एक नया उपखंड (क्लॉज) भी जोड़ा गया है। इस उपखंड में दिवालिया समाधान प्रक्रिया के तहत व्यक्तिगत गारंटीदाता की परिसंपत्तियां ऋणदाताओं को स्थानांतरित करने की अनुमति दी गई है। इस विधेयक में एक महत्त्वपूर्ण स्पष्टीकरण भी दिया गया है जो मामले राज्य या केंद्र के प्राधिकरणों द्वारा किए जाने वाले दावों से जुड़ा है। इसमें कहा गया है कि संबंधित पक्षों के बीच ऐसे दावों के लिए अनुबंध आधारित समझौता होने की सूरत में ही उन्हें सुरक्षित ऋणदाता माना जाएगा और उन्हें स्वतः आईबीसी में उच्च प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।

इस संशोधन विधेयक में कहा गया है, यह स्पष्ट किया जाता है कि दो या अधिक पक्षों के बीच हुए एक समझौते के तहत किसी जायदाद पर अधिकार, इसमें दिलचस्पी या इसे लेकर दावे की सूरत में सुरक्षा हित मौजूद रहेंगे। किसी अस्थायी कानून के प्रभाव में तैयार सुरक्षा हित इसमें शामिल नहीं किए जाएंगे। इस विधेयक पर 2023 से ही चर्चा चल रही थी। सरकार ने इस विधेयक पर विस्तृत चर्चा के लिए इसे प्रवर समिति को भेज दिया था। वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, प्रस्तावित संशोधन अनावश्यक देरी से निजात दिलाएगा और अंशधारकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाएगा। इसके साथ ही दिवालिया संहिता के तहत सभी प्रक्रियाओं के लिए संचालन में सुधार लाएगा।

इस विधेयक में प्रस्तावित समूह ऋण शोधन अक्षमता ढांचे का मकसद पेचीदा कंपनी समूह संरचनाओं से जुड़े दिवालिया मामले का सरलता से निपटारा करना है। इससे अलग-अलग स्तरों पर चल रही कार्यवाही से मूल्य ह्रास कम करने में मदद मिलेगी और आपसी समन्वय से लिए गए निर्णयों से ऋणदाताओं को उचित लाभ मिलेगा। विधेयक में कहा गया है कि केंद्र किसी समूह में शामिल दो या अधिक कर्जधारकों के खिलाफ शुरू दिवालिया प्रक्रिया संचालित करने के लिए केंद्र तरीके और शर्तें सुझा सकता है।

इन नियमों से एक साझा पीठ तैयार होने के साथ साझा समाधान पेशेवरों की नियुक्तियां और उन्हें हटाने का प्रावधान तैयार होगा। इसके अलावा दिवालिया कार्यवाही और किसी समूह में शामिल कंपनी कर्जधारकों की ऋणदाताओं की समिति के साथ तैयार समिति के गठन के बीच समन्वय स्थापित करने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

ये प्रावधान जेनसोल और ब्लूस्मार्ट जैसी उन कंपनियों से जुड़े दिवालिया मामलों में मददगार होंगे। ये दोनों कंपनियां एक समूह का हिस्सा हैं। ऐसे मामलों में समाधान प्रक्रिया सहजता से आगे बढ़ेगी और धन और समय दोनों की बचत होगी। विशेषज्ञों ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक में शामिल ढांचे में विदेश में परिसंपत्तियों की पहचान और उनकी वसूली में भी मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement