facebookmetapixel
Advertisement
Bharat Bandh Today: आज क्या रहेगा बंद, क्या सेवाएं रहेंगी चालू? जानिए पूरी जानकारीGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेटक्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचलहो गया ऐलान! 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी फार्मा कंपनी, जान लें रिकॉर्ड डेटप्रधानमंत्री ने अमेरिका को सौंपा भारत का भविष्य: राहुल गांधीपूंजी निवेश से प्रगति की राह, 2047 लक्ष्य की ओर सरकार का कदमनिफ्टी भले रुका, लेकिन इन 3 शेयरों में आज दिख रहा 5 से 8% तक का अपसाइड!AI की वैश्विक दौड़ में भारत की दावेदारी, दिल्ली बनेगी रणनीति का केंद्रइन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश में बड़ा कदम, केंद्र ला सकता है पहला मल्टी-सेक्टर ट्रस्टHDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी, ICICI ग्रुप को मिली अहम मंजूरी

AI से तैयार फर्जी केस संदर्भ? सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर जताई सहमति

Advertisement

नीरज किशन कौल ने पीठ को बताया कि रहेजा द्वारा दिए गए जवाब में ऐसे कई न्यायिक निर्णयों का हवाला दिया गया है जो दरअसल ‘मौजूद ही नहीं’ हैं

Last Updated- November 28, 2025 | 10:53 PM IST
Supreme Court

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को इस दावे पर विचार करने पर सहमति जताई कि बेंगलूरु के गस्टाड होटल्स के प्रवर्तक दीपक रहेजा द्वारा जारी एक जवाबी हलफनामे में 100 से अधिक नकली या एआई से तैयार केस संदर्भ शामिल थे। सुनवाई के दौरान ओंकारा एसेट रीकंस्ट्रक्शन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने पीठ को बताया कि रहेजा द्वारा दिए गए जवाब में ऐसे कई न्यायिक निर्णयों का हवाला दिया गया है जो दरअसल ‘मौजूद ही नहीं’ हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दस्तावेज मनगढ़ंत कानूनी निर्णयों पर आधारित हैं। इनमें जिनमें आपराधिक कानून के निर्णयों को दिवालियापन की मिसालों के रूप में प्रस्तुत किया गया है, और यह भी संकेत दिया कि इन्हें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग करके तैयार किया गया हो सकता है।

कौल ने यह भी कहा कि जिन निर्णयों का उल्लेख किया गया है उनमें से कई में गलत तथ्यों का प्रयोग किया गया है या उन्हें कई ऐसे कानूनी प्रस्तावों के लिए दोहराया गया था जो मूल आदेशों से मेल नहीं खाते थे। न्यायमूर्ति दीपंकर दत्ता और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने आरोपों पर गौर किया और कहा कि अगर उद्धरण वाकई फर्जी या एआई से तैयार किए गए हैं तो न्यायालय अपीलकर्ता से जवाब तलब करेगा। मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।

यह विवाद ओमकारा एआरसी द्वारा गस्टाड होटल्स के खिलाफ शुरू की गई दिवालियापन कार्यवाही से जुड़ी है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी), मुंबई ने 8 जुलाई को ओमकारा की याचिकाओं को स्वीकार कर लिया था, और राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय पंचाट (एनसीएलएटी) ने 19 अगस्त को इस निर्णय को बरकरार रखा, जिससे गस्टाड होटल्स और नियो कैप्रिकॉर्न प्लाजा दोनों के खिलाफ दिवालियापन और ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) की धारा 7 के तहत कार्रवाई की अनुमति मिल गई।

रहेजा और अन्य निलंबित निदेशक ने इन आदेशों को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए कहा कि 15 नवंबर 2022 को भुगतना में कोई चूक नहीं हुई और खातों के गलत दस्तावेजों के कारण गलत नतीजे निकाले गए।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement