facebookmetapixel
Advertisement
किसी गुट से न जुड़े होने के बावजूद CM सतीशन के सामने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति सबसे बड़ी चुनौतीEditorial: भारत में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को मंजूरी, स्टारलिंक और जियो समेत कंपनियों की राह आसाननेट-जीरो का लक्ष्य तो तय, लेकिन नक्शा गायब; स्टील-सीमेंट जैसे क्षेत्रों में उत्सर्जन घटाने की योजना अब भी अधूरीगणेशोत्सव में सोने-चांदी की धूम, बप्पा के श्रृंगार के लिए मुंबई में बिकेगा 200 टन सोना, ₹4000 करोड़ का कारोबारलार्ज कैप छोड़ स्मॉल कैप की तरफ भाग रहे निवेशक, क्या आपको भी यहां पैसा लगाना चाहिए या नहीं?कच्चे तेल की कीमतों में 3% की गिरावट, निचले स्तरों से रिकवरी के साथ 23,400 के करीब पहुंचा निफ्टी‘समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें तो ही बढ़ेगा ग्लोबल ट्रेड’, ब्रिक्स सम्मेलन में बोले PM मोदी, पुतिन ने कसा पश्चिमी देशों पर तंजकच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बढ़ी RBI की चिंता, अक्टूबर में MPC फिर करेगी ग्रोथ और महंगाई की समीक्षापुतिन को जो ‘तिरुक्कुरल’ किताब PM मोदी ने भेंट की, उसका रूस से क्या है कनेक्शन?कमोडिटी ट्रेडिंग में स्पीड का नया खेल! SEBI अगले साल ला सकता है कोलोकेशन नियम

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट एक्सेप्ट हुआ या नहीं, इस चिंता में हैं? ऐसे चुटकियों में करें चेक

Advertisement

Digital Life Certificate: डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट को आधार से वेरीफाई करने के बाद यह जांचना जरूरी होता है कि बैंक या डिपार्टमेंट ने इसे एक्सेप्ट किया है या नहीं

Last Updated- November 28, 2025 | 8:09 PM IST
Pension
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पेंशन जारी रखने के लिए सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना एक जरूरी काम होता है। लेकिन, बहुत से बुजुर्गों की सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि उनका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) बैंक या पेंशन डिपार्मेंट ने एक्सेप्ट कर लिया या नहीं।

नीचे हम जानेंगे कि यह पूरा सिस्टम कैसे काम करता है, इसमें क्या-क्या जानकारी देनी पड़ती है। साथ ही इसमें सबसे जरूरी काम यह पता करना होता है कि आपका सर्टिफिकेट एक्सेप्ट हो गया या नहीं।

लाइफ सर्टिफिकेट क्या है?

लाइफ सर्टिफिकेट एक आधार आधारित डिजिटल सर्टिफिकेट है। इससे पेंशन लेने वाले व्यक्ति के जीवित होने की पुष्टि हो जाती है, वो भी बिना बैंक या डिपार्टमेंट के चक्कर लगाए। जैसे ही आप इसे बनाते हैं, यह इलेक्ट्रॉनिक तरीके से आपके पेंशन देने वाले बैंक या डिपार्टमेंट (PDA) तक पहुंच जाता है। हर सर्टिफिकेट का एक अलग प्रमाण-ID नंबर होता है, जिससे आप और डिपार्टमेंट दोनों उसकी स्थिति देख सकते हैं।

शुरू करने से पहले ये चीजें तैयार रखें

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाते समय आपको ये जानकारी डालनी होती है:

  • आधार नंबर और नाम
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर
  • पेंशन खाते का नंबर और बैंक का नाम
  • पेंशन मंजूर करने वाले डिपार्टमेंट और पेंशन देने वाले बैंक/डिपार्टमेंट का नाम

Also Read: NPS में शामिल होने का नया नियम: अब कॉर्पोरेट पेंशन के विकल्प के लिए आपसी सहमति जरूरी

इसके बाद फिंगरप्रिंट, आंख की स्कैन या चेहरे की पहचान (बायोमेट्रिक) देनी जरूरी है। अगर कोई भी जानकारी गलत हुई तो सर्टिफिकेट रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए बहुत ध्यान से भरें, क्योंकि 30 नवंबर की डेडलाइन नजदीक है।

चेहरे की पहचान से कैसे बनाएं सर्टिफिकेट

अगर आप फेस ऑथेंटिकेशन तरीका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके पास एंड्रॉयड फोन होना चाहिए। दो ऐप डाउनलोड करें – AadhaarFaceRD और Jeevan Pramaan Face App।

इसके बाद:

  1. आधार से वेरीफाई करें
  2. पेंशन की सारी डिटेल भरें
  3. साफ-साफ अपना चेहरा फोटो खिंचवाएं

काम पूरा होने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज आएगा और डाउनलोड लिंक भी मिल जाएगा।

सबसे जरूरी: पता करें कि आपका सर्टिफिकेट एक्सेप्ट हुआ या नहीं

सर्टिफिकेट जमा करने के बाद यह जरूर चेक करें कि बैंक/डिपार्टमेंट ने उसे मंजूर किया है या नहीं। तरीका बहुत आसान है:

  • ऑफिशियल वेबसाइट jeevanpramaan.gov.in पर जाएं
  • अपना प्रमाण-ID डालकर सर्टिफिकेट डाउनलोड करें
  • सर्टिफिकेट के सबसे नीचे मैसेज देखें
  • अगर लिखा हो कि PDA ने एक्सेप्ट कर लिया – मतलब काम हो गया
  • अगर रिजेक्ट लिखा हो तो तुरंत नया सर्टिफिकेट सही जानकारी और बायोमेट्रिक के साथ बनवाएं

अगर दिसंबर से पहले सही सर्टिफिकेट जमा नहीं हुआ तो पेंशन रुक सकती है। इसलिए अभी समय है, आज ही चेक कर लें और जरूरत पड़े तो दोबारा जमा कर दें।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 7:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement