facebookmetapixel
Budget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलान

Ram Mandir Consecration: प्राण प्रतिष्ठा के बाद सरयू नदी के किनारे होगा लेजर शो और इको फ्रेंडली आतिशबाजी का आयोजन

Ram Mandir Celebration: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद कार्यक्रमों में देश के कई राज्यों की संस्कृतियों से लोगों को रूबरू कराया जाएगा।

Last Updated- January 21, 2024 | 6:44 PM IST
Ram Mandir Celebration: After consecration laser show and eco friendly firwroks to be displayed at Saryu banks

Ram Mandir Celebration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार की शाम सरयू नदी के तट पर लेजर शो और इको फ्रेंडली आतिशबाजी का आयोजन होगा। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। इन कार्यक्रमों में देश के कई राज्यों की संस्कृतियों से लोगों को रूबरू कराया जाएगा।

200 कलाकार सजाएंगे अयोध्या में सुर-ताल

उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा पर रामनगरी में समूचे भारत के दर्शन होंगे।

संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के 200 कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें यहां आंध्र प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, मेजबान उत्तर प्रदेश की झलक प्रस्तुत होगी। वहीं मालिनी अवस्थी- कन्हैया मित्तल सरीखे कलाकार भी सुरमई सांझ सजाएंगे। राम की पैड़ी पर इको फ्रेंडली आतिशबाजी व लेजर शो भी होगा।

प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राम की पैड़ी पर लेजर शो व इको फ्रेंडली आतिशबाजी होगी।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Consecration: प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर ट्रस्ट मेहमानों को वितरित करेगा देसी घी से बना ‘महा प्रसाद’

कार्यक्रम का क्या है शेड्यूल?

कार्यक्रम के मुताबिक 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत अनेक आयोजन होंगे। शाम छह बजे से श्रीराम भारती कला केंद्र की तरफ से रामकथा पार्क में रामलीला होगी। वहीं पर्यटन विभाग के तत्वावधान में शाम 6.30 बजे से सात बजे तक राम की पैड़ी पर सरयू आरती होगी। सात बजे तक यहीं प्रोजेक्शन शो का आयोजन किया गया है। शाम साढ़े सात से 7.45 तक राम की पैड़ी पर लेजर शो होगा। इसके पश्चात इको फ्रेंडली आतिशबाजी का नजारा प्रस्तुत किया जाएगा।

मलिनी अवस्थी से लेकर कन्हैया मित्तल तक, कई कलाकारों के सुर में घुलेगी अयोध्या

रामनगरी में प्राण-प्रतिष्ठा की शाम पद्मश्री मालिनी अवस्थी तथा कन्हैया मित्तल सरीखे कलाकारों से सुरमयी होगी। तुलसी उद्यान पर रात्रि 8 से 9 बजे तक मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम होगा। इसी अवधि में कन्हैया मित्तल रामकथा पार्क में प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में चढ़ाए गए फूलों को रीसाइकल कर बनाई जाएगी धूपबत्ती

तुलसी उद्यान में शाम सात से आठ बजे तक उज्जैन के शर्मा बंधु भजनों की सुर गंगा में डुबकी लगाएंगे। इसी अवधि में राम कथा पार्क नागपुर के वाटेकर सिस्टर्स की प्रस्तुति होगी। प्रतिदिन की भांति सुबह 10.30 से भजन संध्या स्थल पर देवकीनंदन ठाकुर की श्री राम कथा होगी।

कहां-कहां के कलाकार लेंगे लोकनृत्य में हिस्सा?

उप्र के विभिन्न अंचलों के लोकनृत्यों के कलाकारों के साथ ही संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के 200 कलाकारों की तरफ से अयोध्या के 100 चिह्नित स्थानों पर सांस्कृतिक शोभायात्रा होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों के कलाकार भी हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के जाने-माने कलाकार अयोध्या पहुंच चुके हैं और आज से उनकी प्रस्तुति शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान देशभर के 2,500 लोक कलाकार प्रस्तुत करेंगे कार्यक्रम,100 मंचों पर होगा आयोजन

First Published - January 21, 2024 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट