facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेज
Live

Aditya-L1 Launch LIVE: भारत का पहला सौर मिशन ‘Aditya-L1’ पीएसएलवी सी57 हुआ रवाना

Advertisement

‘आदित्य एल1’ को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1’ पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Last Updated- September 02, 2023 | 2:43 PM IST

Aditya-L1 Launch LIVE: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज देश का पहला सोलर मिशन ‘आदित्य एल1’ यान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। इसे सुबह 11.50 बजे लॉन्च किया गया।

बता दें कि लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा। ‘आदित्य एल1’ को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1’ (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिजाइन किया गया है।

देश के पहले सूर्य मिशन से जुड़ी तमाम अपडेट्स के लिए बने रहे बीएस हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ…

Advertisement
First Published - September 2, 2023 | 11:37 AM IST
14:42

यूपी सीएम योगी ने आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देश के महत्वाकांक्षी सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ के प्रक्षेपण पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, “संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज ‘नये भारत’ के सामर्थ्य का प्रतीक ‘आदित्य एल-1’ मिशन सफलतापूर्वक प्रक्षेपित हो गया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं का ‘नया सूर्य’ बने इस प्रतिष्ठित मिशन की पूर्ण सफलता के लिए अनेक मंगलकामनाएं” योगी ने कहा, “चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति का साक्षी बनेगा।
14:41

प्रधानमंत्री ने सूर्य मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले सूर्य मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनंसुधान संगठन (इसरो) और इसके वैज्ञानिकों को शनिवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए अतंरिक्ष की बेहतर समझ विकसित करने के वास्ते हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।’’ 
13:55

आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान ने पार्किंग ऑर्बिट में प्रवेश किया

ISRO ने बताया कि AdityaL1 अंतरिक्ष यान को उसकी पार्किंग कक्षा में स्थापित कर दिया गया है और PSLVC57 मिशन पूरा हुआ। आदित्य-एल1 अब धीरे-धीरे अपनी कक्षा बढ़ाएगा और 120-125 दिनों के बाद एल1 बिंदु पर पहुंच जाएगा।
13:53

आदित्य-एल1 ने पावर जेनरेट करना शुरू किया, सौर पैनल लगाए गए: इसरो

इसरो ने यान को लॉन्च करने के बाद बताया कि आदित्य-एल1 ने पावर जनरेट करना शुरू कर दिया और इस सौर पैनल लगाए गए हैं। कक्षा को ऊपर उठाने के लिए पहली अर्थबाउंड फायरिंग 3 सितंबर को लगभग 11:45 बजे होगी। 
12:32

कांग्रेस ने ‘आदित्य एल1’ के प्रक्षेपण को शानदार उपलब्धि बताया

कांग्रेस ने शनिवार को ‘आदित्य एल1’ मिशन को देश के लिए शानदार उपलब्धि करार दिया और इसकी ऐतिहासिक परिष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि परियोजना को साल 2009 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की मंजूरी मिली थी।
12:21

सोलर मिशन की लॉन्चिंग को देखने आए लोगों ने कही ये बात

आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के बाद, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार, श्रीहरिकोटा में इकट्ठे हुए लोगों ने कहा कि वह इसरो के इस मिशन को देखने के लिए दूर-दूर से आए हैं। ये पल उनके लिए एक अविस्मरणीय पल था। साथ ही इसे एक अद्भुत एहसास बताया। 
12:08

आदित्य एल1 का तीसरा चरण अलग हुआ

आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को कवर करने वाला पेलोड पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलते ही अलग हो गया है। इसरो के अनुसार तीसरा चरण अलग कर दिया गया है। वाहन की परफॉर्मेंस सामान्य है।
11:56

श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ आदित्य एल1

देश की अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने पहले सौर मिशन में सूर्य का अध्ययन करने के लिए शनिवार को एक रॉकेट लॉन्च कर दिया। 
11:41

सोलर मिशन की लॉन्चिंग देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद

इसरो के सौर मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार, श्रीहरिकोटा में मौजूद हैं।  
11:40

ISRO ने शुरू की लाइव स्ट्रीमिंग

ISRO ने आदित्य एल1 मिशन की लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है।   

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement