facebookmetapixel
Advertisement
AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्न

2000 Rupee Note: Zomato के 72 प्रतिशत यूजर्स Cod पर 2 हजार के नोट से कर रहे पेमेंट

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 5:35 PM IST
Retail tech firm Ace Turtle raises Rs 293 crore

2000 Rupee Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2 हजार का नोट वापस लेने की घोषणा का असर Zomato पर भी दिख रहा है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के 72 प्रतिशत यूजर्स कैश ऑन डिलीवरी (CoD) पर 2,000 रुपये के नोट से अपने आर्डर का पेमेंट कर रहे हैं।

Zomato ने सोमवार को कहा कि RBI के 19 मई को 2 हजार रुपये के नोट को वापस लेने की घोषणा के बाद से 72 प्रतिशत यूजर्स ने कैश ऑन डिलीवरी विकल्प के तहत अपने भोजन का ऑर्डर 2,000 रुपये के नोट के जरिये किया है।

https://twitter.com/zomato/status/1660530725299314693

बता दें कि आरबीआई के इस फैसले के बाद लोग 2 हजार रुपये का नोट खर्च करने के लिए अलग-अलग तरह के तरीके अपना रहे हैं। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने पूरे भारत में बैंक शाखाओं में 2,000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए 30 सितंबर की समय सीमा दी है। आरबीआई ने साथ ही स्पष्ट किया है कि इसके बाद भी 2 हजार रुपये का नोट वैध मुद्रा बना रहेगा।

आरबीआई की तरफ से नोट बदलने की दैनिक सीमा 20,000 रुपये तय की गई है। बैंक ग्राहकों को अपने बैंक खातों में 2,000 रुपये के कितने भी नोट जमा करने और बाद में उन्हें निकालने की अनुमति है। इस तरह के डिपॉजिट की कोई लिमिट नहीं है।

RBI का यह फैसला दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा के छह साल बाद आया है।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement