facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

मई में UPI से लेनदेन ने तोड़ा रिकॉर्ड, ₹25.14 लाख करोड़ के साथ अब तक के ऑल टाईम हाई पर

Advertisement

संख्या के हिसाब से लेनदेन पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मई 2025 में 33 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि मूल्य के अनुसार 23 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

Last Updated- June 01, 2025 | 11:59 PM IST
UPI

मई 2025 में यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से लेनदेन, संख्या के हिसाब से 18.68 अरब और मूल्य के हिसाब से 25.14 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह अप्रैल 2016 में डिजिटल भुगतान व्यवस्था लागू होने के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मई महीने के आंकड़े अप्रैल के संख्या के हिसाब से 17.89 अरब लेनदेन और मूल्य के हिसाब से 23.95 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन से क्रमशः 4 प्रतिशत और 5 प्रतिशत ज्यादा हैं।

संख्या के हिसाब से लेनदेन पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मई 2025 में 33 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि मूल्य के अनुसार 23 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इसके पहले संख्या के हिसाब से लेनदेन मार्च 2025 में 18.3 अरब के शीर्ष पर और मूल्य के हिसाब से 24.77 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड पर पहुंचा था।

इस साल मई में रोजाना लेनदेन की संख्या भी बढ़कर 60.2 करोड़ हो गई, जो अप्रैल में 59.6 करोड़ थी। मू्ल्य के हिसाब से देखें तो यह अप्रैल के 79,831 करोड़ रुपये से बढ़कर मई में 81,106 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

मई में इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) से 46.4 करोड़ भुगतान हुआ है, जो अप्रैल के 44.9 करोड़ की तुलना में 3 प्रतिशत ज्यादा है। आईएमपीएस ट्रांजैक्शन मूल्य के हिसाब से भी 3 प्रतिशत बढ़ा है और अप्रैल के 6.33 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर मई मं 6.41 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह मार्च में 46.2 करोड़ और 6.67 लाख करोड़ रुपये था।

इस माह के दौरान फास्टैग से लेनदेन संख्या के हिसाब से 5 प्रतिशत बढ़कर 40.4 करोड़ हो गया, जो अप्रैल में 38.3 करोड़ था। मूल्य के हिसाब से भी लेनदेन 4 प्रतिशत बढ़कर 7,087 करोड़ रुपये हो गया, जो अप्रैल में 6,801 करोड़ रुपये था। मार्च में यह क्रमशः 37.9 करोड़ और 6,800 करोड़ रुपये था।

मई 2024 की तुलना में मई 2025 में फास्टैग की संख्या 16 प्रतिशत और मूल्य 20 प्रतिशत बढ़ा है। रोजना लेनदेन 127.5 लाख से बढ़कर 130.5 लाख हो गया है और इसका मूल्य 227 करोड़ रुपये से बढ़कर 229 करोड़ रुपये हो गया है।

समीक्षाधीन महीने में आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) से लेनदेन भी संख्या के हिसाब से 11 प्रतिशत बढ़कर 10.5 करोड़ हो गई, जो अप्रैल के 9.5 करोड़ से ज्यादा है। मूल्य के हिसाब से इस महीने मई में लेनदेन 28,703 करोड़ रुपये रहा, जो अप्रैल के 26,618 करोड़ रुपये से 8 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - June 1, 2025 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement