facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज कौन मचाएगा धमाल? Adani, BPCL, मारिको, टाटा मोटर्स समेत ये स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंSugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे काम

अगस्त 2025 में UPI ट्रांजैक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, बीते महीने ₹20 अरब से अधिक का हुआ लेन-देन

Advertisement

अगस्त 2025 में UPI ने 20 अरब ट्रांजैक्शन के साथ रिकॉर्ड बनाया, जबकि IMPS में गिरावट और फास्टैग व आधार पेमेंट सिस्टम में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई।

Last Updated- September 01, 2025 | 4:59 PM IST
UPI Transactions may 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

UPI Transactions August 2025: अगस्त 2025 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने नया कीर्तिमान बनाया। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक, इस महीने UPI के जरिए 20.01 अरब ट्रांजैक्शन हुए। यह जुलाई के 19.47 अरब ट्रांजैक्शन की तुलना में 3 फीसदी ज्यादा है। फेस्टिवल सीजन की शुरुआत और बढ़ती खपत ने इस उछाल में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि, ट्रांजैक्शन की वैल्यू में 1 फीसदी की मामूली कमी देखी गई। अगस्त में कुल 24.85 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 25.08 लाख करोड़ रुपये था। जून में 18.4 अरब ट्रांजैक्शन के साथ 24.04 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज हुआ था।

वर्ल्डलाइन इंडिया के चीफ डिलीवरी एंड ऑपरेशंस ऑफिसर रामकृष्णन राममूर्ति ने कहा कि फेस्टिवल सीजन की शुरुआत और डिजिटल पेमेंट की बढ़ती लोकप्रियता ने UPI को और मजबूत किया है। लोग अब इसे अपनी पहली पसंद बना रहे हैं। अगस्त में रोजाना औसतन 645 मिलियन ट्रांजैक्शन हुए, जो जुलाई के 628 मिलियन से ज्यादा हैं। लेकिन वैल्यू के मामले में रोजाना लेनदेन 80,919 करोड़ रुपये से घटकर 80,177 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की तुलना में अगस्त में ट्रांजैक्शन की संख्या 34 फीसदी और वैल्यू 21 फीसदी बढ़ी।

Also Read: UPI का जलवा! ₹90,000 करोड़ का रोजाना लेन-देन, लेकिन PhonePe-GPay पर बढ़ती निर्भरता चिंता का सबब

IMPS और Fastag में भी बदलाव

इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) में अगस्त में गिरावट देखी गई। ट्रांजैक्शन की वैल्यू 6.31 लाख करोड़ रुपये से 6 फीसदी घटकर 5.98 लाख करोड़ रुपये रही। ट्रांजैक्शन की संख्या भी 488 मिलियन से 2 फीसदी कम होकर 477 मिलियन हो गई। रोजाना ट्रांजैक्शन 15.55 मिलियन से घटकर 15.50 मिलियन रहा, और वैल्यू में 5 फीसदी की कमी आई, जो 19,276 करोड़ रुपये दर्ज हुई।

वहीं, Fastag ट्रांजैक्शन में बढ़ोतरी देखी गई। अगस्त में 382 मिलियन ट्रांजैक्शन हुए, जो जुलाई के 371 मिलियन से 3 फीसदी ज्यादा हैं। वैल्यू में भी 6 फीसदी का उछाल आया, जो 6,669 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,053 करोड़ रुपये हो गया। रोजाना ट्रांजैक्शन 11.95 मिलियन से बढ़कर 12.32 मिलियन हो गया, और वैल्यू 215 करोड़ रुपये से बढ़कर 228 करोड़ रुपये रही।

आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई। अगस्त में 128.17 मिलियन ट्रांजैक्शन हुए, जो जुलाई के 103 मिलियन से 24 फीसदी ज्यादा हैं। वैल्यू में भी 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो 26,585 करोड़ रुपये से बढ़कर 32,329 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement