facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

कुशीनगर हवाईअड्डे की निविदा शत बदलीं

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:07 PM IST

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे का निर्माण और महात्मा बुद्ध से जुड़े स्थलों के विकास की योजना के लिए परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए निविदा के नियमों और शर्तों में फेर-बदल किया गया है।
इसके साथ ही सलाहकारों की ओर से अभिरुचि पत्र जमा कराने की तिथि को बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दिया गया है। सरकार की ओर से इस परियोजना को सार्वजनिक-निजी साझेदारी के तहत बनाया जाना प्रस्तावित है।

पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया कि निविदा शर्तों में बदलाव लाकर उसे आकर्षक बनाया गया है, ताकि प्रतिष्ठित सलाहकार एजेंसियां इसमें शामिल हो सकें।

उन्होंने बताया कि तकनीकी निविदा अब 10 अक्टूबर तक जमा कराई जा सकती है, जिसका मूल्यांकन 11 अक्टूबर को किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पर्यटन विभाग की ओर से आमंत्रित अभिरुचि पत्र के लिए अब तक केवल एक कंपनी ने ही आवेदन जमा कराया है। इससे विभाग को निविदा के नियम और शर्तों में बदलाव लाने को मजबूर होना पड़ा।

Advertisement
First Published - September 24, 2008 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement