facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

SBI Q2 results: नेट प्रॉफिट 9.13% बढ़कर 16,099 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 1.12 लाख करोड़ रुपये रही जो सितंबर, 2022 तिमाही में 88,733 करोड़ रुपये रही थी।

Last Updated- November 04, 2023 | 3:13 PM IST
SBI
Representative Images

SBI Q2 results: सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत नेट प्रॉफिट 9.13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 16,099.58 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,752 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। बैंक ने बताया कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ समीक्षाधीन तिमाही में 14,330.02 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,264.52 करोड़ रुपये रहा था।

Also read: 50-वर्षीय बॉन्ड की मांग रही शानदार, दूसरी छमाही में बिक्री को लेकर सरकार का है बड़ा प्लान

आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 1.12 लाख करोड़ रुपये रही जो सितंबर, 2022 तिमाही में 88,733 करोड़ रुपये रही थी।

SBI के पास कुल बाजार का पांचवां हिस्सा है और देश में इसका सबसे बड़ा नेटवर्क है। सितंबर, 2023 के अंत में बैंक का सकल NPA (गैर निष्पादित संपत्तियां) घटकर सकल कर्ज के मुकाबले 2.55 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल सितंबर अंत में 3.52 प्रतिशत और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत में 2.76 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - November 4, 2023 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement