facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसा

नियम का दोहराव घटाने के लिए साथ मिलकर हो काम: आरबीआई डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे

Advertisement

आरबीआई डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने कहा कि नियामकों को विरोधाभासी नियमों और दोहराव को कम कर नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए

Last Updated- November 07, 2025 | 10:29 PM IST
RBI Deputy Governor Swaminathan J
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने कहा कि नवाचार को प्रभावित किए बिना नियामक महत्त्वपूर्ण कमियों को दूर करने और नियामकीय दोहराव को कम करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।

गेटकीपर्स ऑफ गवर्नेंस- कॉर्पोरेट गवर्नेंस समिट में बोलते हुए स्वामीनाथन ने कहा, ‘विरोधाभासी नियमों,  अनुपालन में दोहराव और बगैर तालमेल वाले प्रवर्तन से समस्या पैदा हो सकती है और इससे बचा जा सकता है। वहीं आंतरिक खामियों की वजह से नई गतिविधियां, नई तकनीकें और नए कारोबारी मॉडल विफल हो सकते हैं। हम इस बात से सहमत हैं कि नियामकीय दोहराव और कमियां दोनों मौजूद हैं ।’

Also Read: Swiggy QIP के जरिए जुटाएगी ₹10,000 करोड़, क्विक कॉमर्स और बैलेंस शीट मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

उन्होंने कहा, ‘नियामकों के सामने साथ मिलकर काम करने, नुकसानदायक दोहराव कम करने और महत्त्वपूर्ण खामियों को खत्म करने का काम है। साथ ही यह भी ध्यान रखना है कि नवाचार प्रभावित न हो।’उन्होंने नियामक कमियों को कम करने के नियमों का भी उल्लेख किया, जिसमें नियामकों द्वारा इकाई और गतिविधियों पर आधारित विनियमन का संतुलन शामिल है। उन्होंने कहा, ‘भले ही प्रोवाइडर पारंपरिक व्यक्ति न हो। यदि दो गतिविधियां समान जोखिम पैदा करती हैं, तो उन पर प्रोवाइडर के लेबल की परवाह किए बिना, समान नियम लागू होने चाहिए।’ दूसरा सिद्धांत आनुपातिकता  है, जिसके अनुसार नियामकों को जोखिम और जटिलता को देखते हुए  आवश्यकताओं को बढ़ाना चाहिए और तीसरा, नियामकों को बाजार की परिपक्वता के अनुरूप परिणाम पर आधारित विनियमन की दिशा में प्रयास करना चाहिए।  

Also Read: Bajaj Auto Q2 Results: मुनाफा 53% बढ़कर ₹2,122 करोड़ पर पहुंचा, रिकॉर्ड स्पेयर पार्ट्स बिक्री से बढ़ा ग्रोथ

उन्होंने कहा, ‘परिणाम पर आधारित नियम बेहतरीन काम करते हैं, जब समाधान और प्रवर्तन मजबूत हो और बाजार परिपक्व हो। ऐसे में नियामकीय खामियों को दूर करना व और दोहराव दूर करना निरंतर सुधार वाली प्रक्रिया है। इसके लिए निरंतर चिंतन, अनुकूलन और यथास्थिति को चुनौती देने के साहस की आवश्यकता होती है।’

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement