facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

Bajaj Auto Q2 Results: मुनाफा 53% बढ़कर ₹2,122 करोड़ पर पहुंचा, रिकॉर्ड स्पेयर पार्ट्स बिक्री से बढ़ा ग्रोथ

Advertisement

कंपनी की कुल कमाई इस बार 15,735 करोड़ रुपये हो गई। ये पिछले साल से करीब 19 फीसदी ज्यादा है। पिछली तिमाही से भी 20 फीसदी का इजाफा हुआ

Last Updated- November 07, 2025 | 6:25 PM IST
Bajaj
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बजाज ऑटो ने मंगलवार को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 53 फीसदी उछलकर 2,122 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में ये 1,385 करोड़ रुपये था।

हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले मुनाफा चार फीसदी कम रहा। अप्रैल-जून तिमाही में ये 2,210 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल कमाई इस बार 15,735 करोड़ रुपये हो गई। ये पिछले साल से करीब 19 फीसदी ज्यादा है। पिछली तिमाही से भी 20 फीसदी का इजाफा हुआ।

कंपनी ने बताया कि घरेलू बाजार और विदेशी बाजारों में अच्छी बिक्री हुई। महंगे प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी बढ़ी और स्पेयर पार्ट्स की बिक्री ने रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में रेयर अर्थ मैग्नेट की कमी से दिक्कत आई। ये हिस्सा सबसे तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन दिक्कत की वजह से असर पड़ा। फिर भी बाकी कारोबार ने इसे कवर कर लिया।

कुल मिलाकर बिक्री छह फीसदी बढ़ी। इस तिमाही में 12.9 लाख गाड़ियां बिकीं। पिछले साल ये 12.2 लाख थीं। कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी में ये सारी डिटेल्स शेयर कीं।

Also Read | Swiggy जुटाएगी ₹10 हजार करोड़: QIP- प्राइवेट ऑफरिंग से होगी फंडिंग, जेप्टो से टक्कर के बीच बड़ा कदम

 

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 6:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement