facebookmetapixel
Advertisement
हमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानक

देश भर में 2026 तक 2000 शाखाएं खोलेगा Punjab And Sind Bank, ATM की संख्या भी बढ़ाएगा

Advertisement

बैंक ने पिछले वित्तीय वर्ष में 28 शाखाएं खोलीं, जिससे उसकी कुल शाखाएं 1,555 हो गई।

Last Updated- August 20, 2023 | 3:57 PM IST
Punjab & Sind Bank की QIP के जरिए 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना, Punjab and Sind Bank plans to raise Rs 2,000 cr via QIP likely in H2 FY25

पंजाब एवं सिंध बैंक (Punjab And Sind Bank) ने अपनी सेवाओं का विस्तार करने के मकसद से आने वाले तीन वर्षों में देश में 2,000 शाखाएं और इतने ही एटीएम खोलने का लक्ष्य रखा है।

पंजाब एवं सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक स्वरूप कुमार साहा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बैंक के चालू वित्त वर्ष में 50 शाखाएं खोलने की योजना है, जिससे उसकी कुल शाखाओं की संख्या 1,600 से अधिक हो जाएगी। बैंक ने पिछले वित्तीय वर्ष में 28 शाखाएं खोलीं, जिससे उसकी कुल शाखाएं 1,555 हो गई।

साहा ने कहा, ‘‘ मार्च 2026 तक कुल शाखाएं 2,000 से अधिक होंगी। बैंक अभी देश के 319 जिलों में मौजूद है। देश के प्रत्येक जिले में इसकी शाखाएं स्थापित करने की योजना है। दो व तीसरे स्तर के शहरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और हम उन जगहों पर उपस्थिति का विस्तार करेंगे जहां बैंक की मौजूदगी सीमित है। ’’

उन्होंने कहा कि एटीएम नेटवर्क से लाभ बढ़ सकता है क्योंकि दूसरे बैंक के ग्राहक एटीएम के इस्तेमाल पर हर लेनदेन के लिए करीब 17 रुपये का भुगतान करते हैं।

साहा ने कहा कि बैंक अपने कोर बैंकिंग समाधान (सीबीएस) को अद्यतन करने की प्रक्रिया में है, जिससे डिजिटल यात्रा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी तथा दक्षता भी आएगी।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 3:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement