facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO: 17 सितंबर को खुलेगा इश्यू, SBI समेत ये कंपनियां बेचेंगी हिस्सा, GMP से पॉजिटिव लिस्टिंग के संकेत!NSE IPO में पैसा लगाएं या नहीं? प्राइस बैंड, वैल्यूएशन और ब्रोकरेज की राय समझेंप्याज की बढ़ती कीमतों से जल्द मिलेगी राहत, थोक बाजार में कम होने लगे दाम2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, दायर हुई PIL6 साल बाद सरकार ने क्यों बदला UPI का नियम? क्या ₹20,000 करोड़ का खर्च है वजह, जानें 15 अक्टूबर से क्या बदलेगा39% तक का मिलेगा रिटर्न! मोतीलाल ओसवाल को पसंद BEL, M&M, टाइटन समेत ये 5 शेयरत्योहारों से पहले खाद्य तेल की रिकॉर्ड खरीदारी, आयात 11 महीने के उच्चतम स्तर परमल्टीबैगर Defence शेयर Solar Industries पर 3 ब्रोकरेज बुलिश, Omnia डील के बाद 46% तक तेजी की गुंजाइश₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर फीस क्यों? समझें 6 साल बाद क्यों बदला नियमछोटे कारोबारियों के लिए विदेश में सामान बेचना हुआ आसान, ₹3 लाख तक के निर्यात पर नहीं चाहिए RCMC

भारत बिल पेमेंट सिस्टम्स से जुड़े प्रमुख क्रेडिट कार्ड

Advertisement

एचडीएफसी बैंक और अन्य प्रमुख क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता बीबीपीएस प्लेटफॉर्म से जुड़े

Last Updated- July 12, 2024 | 11:49 PM IST
Credit Card tips

एचडीएफसी बैंक सहित प्रमुख क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता तीसरे पक्ष के ऐप्लीकेशन से पुनर्भुगतान स्वीकार करने के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम्स (बीबीपीएस) से अपने सिस्टम को जोड़ चुके हैं। एचडीएफसी ने सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में एचडीएफसी बैंक इस प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गया था। बीबीपीएस की वेबसाइट के अनुसार देश के चौथे सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता ऐक्सिस बैंक के अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक और येस बैंक भी अपने सिस्टम को इससे जोड़ने की प्रक्रिया में हैं। इन बैंकों के शीघ्र ही इस प्लेटफॉर्म पर लाइव हो जाने की उम्मीद है।

अभी 15 प्रमुख क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता इस प्लेटफॉर्म पर लाइव हैं। इनमें आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई कॉर्डस, कोटक महिंद्रा बैंक, बीओबी कार्ड और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। देश में 30 से अधिक क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता हैं। इस मामले के जानकार एक सूत्र ने बताया, ‘अभी बीबीपीएस प्लेटफॉर्म पर जो क्रेडिट कार्ड लाइव हुए हैं, उनके पास क्रेडिट कार्ड के 80-85 फीसदी ग्राहक हैं।

सार यह है कि ज्यादातर लेनदेन बीबीपीएस प्लेटफॉर्म पर किए जा रहे हैं।’ शेष क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता इस सिस्टम पर कार्य कर रहे हैं और जब भी वे तैयार हो जाएंगे तो वे बीबीपीएस प्लेटफॉर्म से जुड़ जाएंगे। हालांकि क्रेडिट कार्ड की छोटी कंपनियों के लिए जुड़ने की कोई निश्चित समयसीमा नहीं है। हालांकि सूत्रों के अनुसार अंतत: क्रेडिट कार्ड से जुड़े सभी जारीकर्ता जुड़ जाएंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आदेश दिया था कि सभी क्रडिट कार्ड का पुनर्भुगतान 1 जुलाई से बीबीपीएस प्लेटफॉर्म के जरिये प्राप्त किए जाएं। इस कदम का मकसद बिल भुगतान प्रणाली को एकीकृत करना और व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इससे पहले कुछ तीसरे पक्ष के ऐप्लीकेशन ने 1 जुलाई के बाद से सिर्फ बीबीपीएस से जुड़े बैंकों से क्रेडिट कार्ड के भुगतान की सुविधा के विकल्प को चुना था। इससे आरबीआई के आदेश के पालन को लेकर चिंता भी पैदा हुई थी। क्रेडिट कार्ड जारी करने वालों ने बीबीपीएस पर लाइव होने में देरी की है।

दरअसल क्रेडिट कार्ड जारीकर्ताओं के देरी किए जाने से ग्राहकों में असंतोष ज्यादा नहीं बढ़ा था क्योंकि उनके पास बकाया राशि के भुगतान के कई तरीके उपलब्ध थे। फिलहाल तीसरे पक्ष के ऐप जैसे क्रेड, पेटीएम, फोन या एमेजॉन पे अपने प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों का भुगतान मिलने के बाद राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक कोष स्थानांतरण (एनईएफटी), रीयल टाइम ग्राॅस सेटलमेंट (आरटीजीएस) या अन्य भुगतान तरीकों से भुगतान करते हैं।

लिहाजा जारीकर्ता नियामक से मांग कर रहे थे कि उन्हें बीबीपीएस प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए। इस मामले में नियामक के छूट देने पर स्थिति अस्पष्ट है। हालांकि क्रेडिट कार्ड जारीकर्ताओं ने नियामकीय दुष्परिणामों से बचने के लिए सिस्टम से जुड़ने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement