facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

एलआईसी को हिस्सेदारी घटाने की जल्दी नहीं

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:45 PM IST

बीमा कंपनियों के लिए किसी भी कंपनी में अधिकतम 10 फीसदी हिस्सेदारी के नियम का सरकारी क्षेत्र की जीवन बीमा निगम(एलआईसी) पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है जिसकी 39 कंपनियों में हिस्सेदारी इस नियम के विपरीत है।


बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) के अधिकारी के अनुसार वह एलआईसी के साथ इस बारे में चर्चा करेगी ताकि यह नया नियम बीमा क्षेत्र की व्यवस्था को अधिक प्रभावित न कर सके। शेयर कारोबार से जुड़े लोगों को डर है कि अगर इस तरह एलआईसी ने अपने शेयर बेचे तो संबंधित कंपनियों के शेयरों के दाम गिर सकते हैं।

एलआईसी का इस बारे में कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में शेयर खरीददारों को तलाशना खासा मुश्किल होगा। आईआरडीए के एक अधिकारी के अनुसार यह नियम बीमा कंपनियों की जोखिम को कम करने के लिए उठाया गया है। अगर इसमें एलआईसी को कोई परेशानी है तो इसका हल उनसे अलग चर्चा करके ढूंढ़ने का प्रयास किया जाएगा।

वह तत्काल अपनी हिस्सेदारी को घटाकर 10 फीसदी करे इसकी कोई जल्दी नहीं है। हालांकि आईआरडीए का यह नई निवेश सीमा शुक्रवार से लागू हो जाएगी। पर यह देश की इस सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी द्वारा पहले किए गए निवेश पर लागू नहीं होगा। एलआईसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी आईआरडीए के नए दिशा निर्देशों का अवलोकन और उस पर चर्चा कर रही है।

Advertisement
First Published - August 26, 2008 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement