facebookmetapixel
Advertisement
29 दिग्गज शेयर 200-DMA के नीचे! क्या अब बेचने का समय आ गया? बता रहे एक्सपर्टIIP डेटा आया: इंडस्ट्री में सुधार के संकेत, लेकिन बाजार के सामने नई चुनौतीMaruti Suzuki, TVS Motor: ऑटो कंपनियों के लिए खतरा? तेजी के बीच निर्यात पर मंडराया संकटStock Market today: भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, निफ्टी 24,400 के नीचेStocks to Watch: डाबर, अदाणी पोर्ट्स, सिप्ला, JSW सीमेंट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरSedemac Mechatronics IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, सब्सक्राइब करें या नहीं? जानें GMP और ब्रोकरेज की सलाहजरूरत पड़ी तो होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों को सुरक्षा देगा अमेरिका: ट्रंप₹1,000 से ज्यादा है इनएक्टिव EPF खाते में पैसा, ऐसे निकालें एक-एक रुपयाKotak MF की इस स्कीम ने दिया 38 गुना रिटर्न, ₹10,000 की मंथली SIP से 21 साल में बना ₹1.85 करोड़ का फंडRajputana Stainless IPO: 9 मार्च से खुलेगा ₹255 करोड़ का आईपीओ, क्या करती है कंपनी? चेक करें डिटेल्स

Kotak Mahindra Bank 1 मई से बढ़ाएगा ATM ट्रांजैक्शन चार्ज, पैसे निकालना होगा महंगा

Advertisement

फ्री लिमिट के बाद लेन-देन पर लगेगा ज्यादा शुल्क

Last Updated- April 18, 2025 | 6:54 PM IST
Kotak Mahindra bank

कोटक महिंद्रा बैंक ने घोषणा की है कि वह एटीएम लेन-देन पर लगने वाले शुल्क में बढ़ोतरी करेगा। ये बदलाव 1 मई 2025 से लागू होंगे और उन ग्राहकों पर असर डालेंगे जो अपनी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पार कर चुके हैं, चाहे वो कोटक के एटीएम से लेन-देन करें या किसी दूसरे बैंक के एटीएम से। बैंक ने कहा, “1 मई 2025 से कोटक और अन्य बैंकों के एटीएम पर फ्री लिमिट से ज़्यादा किए गए लेन-देन पर लगने वाले शुल्क में बदलाव किया जाएगा।”

पैसे निकालने पर अब 23 रुपये देने होंगे

अब तक एटीएम से नकद निकासी (financial transaction) पर ग्राहकों से 21 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन लिए जाते थे। 1 मई से यह बढ़कर 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन हो जाएगा।

नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन जैसे बैलेंस पूछताछ या मिनी स्टेटमेंट के लिए पहले 8.5 रुपये लिए जाते थे, जो अब 10 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन हो जाएंगे।

अभी की लिमिट्स रहेंगी वैसी ही

बैंक ने यह भी साफ किया है कि जिन ग्राहकों को उनके अकाउंट टाइप या प्रोग्राम के अनुसार फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट्स मिलती हैं, उनके लिए ये लिमिट्स पहले की तरह ही लागू रहेंगी। बदलाव केवल फ्री लिमिट पार करने पर लागू होंगे। अगर आप कोटक बैंक के ग्राहक हैं, तो 1 मई से पहले अपने खाते की फ्री लिमिट और जरूरत के हिसाब से ट्रांजैक्शन प्लान करना फायदेमंद रहेगा।

डिस्क्लेमर: ‘बिज़नेस स्टैंडर्ड’ में कोटक परिवार से जुड़ी इकाइयों की बड़ी हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - April 18, 2025 | 6:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement