facebookmetapixel
Advertisement
AI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सविदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तार

PB Fintech की Policybazaar बनी कंपोजिट इंश्योरेंस ब्रोकर, IRDAI ने दी मंजूरी

Advertisement

कंपोजिट इंश्योरेंस ब्रोकर जनरल और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों के अलावा रीइंश्योरेंस पॉलिसियां भी बेच सकता है।

Last Updated- February 18, 2024 | 10:00 PM IST
PB Fintech down 5% in 2 days on Bima Sugam worry; analysts say buy the dip
कंपोजिट इंश्योरेंस ब्रोकर जनरल और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों के अलावा रीइंश्योरेंस पॉलिसियां भी बेच सकता है।

पीबी फिनटेक की पूर्ण मालिकाना वाली इकाई पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस ब्रोकर्स (पॉलिसीबाजार) को डायरेक्ट इंश्योरेंस ब्रोकर से कंपोजिट इंश्योरेंस ब्रोकर के रूप में उन्नयन के लिए भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

कंपोजिट इंश्योरेंस ब्रोकर जनरल और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों के अलावा रीइंश्योरेंस पॉलिसियां भी बेच सकता है।

एक्सचेंज को दी गई सूचना में कंपनी ने कहा है, ‘भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड (पॉलिसीबाजार) को डायरेक्ट इंश्योरेंस ब्रोकर (लाइफ और जनरल) से कंपोजिट इंश्योरेंस ब्रोकर के रूप में उन्नयन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।’ कंपनी ने कहा कि इस मंजूरी से देश में बीमा की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

हाल ही में कंपनी परिणाम की घोषणा के बाद कंपनी प्रबंधन ने कहा था कि रीइंश्योरेंस ब्रोकरेज के आवेदन पर फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

प्रबंधन ने कहा, ‘हमारे पास दिलचस्प व्यावसायिक योजना और ढेरों रणनीतिक चीजें हैं, जिनके प्रबंधन की जरूरत है। इसलिए हम लगातार सक्रिय मैनेजर्स बने रहेंगे और हम नए अवसरों का विस्तार जारी रखेंगे।’

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement